Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

वोट चोरी पर राहुल गांधी जी के खुलासे का प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पुनः प्रसारण

भोपाल || आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल में माननीय राहुल गांधी जी द्वारा वोट चोरी के मुद्दे पर की गई पत्रकार वार्ता का पत्रकारों के बीच पुनः प्रसारण किया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक, भोपाल शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, प्रवक्ता श्री रवि सक्सेना, प्रवीण ढोलपुरे, विक्रम चौधरी, फिरोज सिद्दीकी, संतोष परिहार, आनंद जाट, अभिनव बरोलिया , और वरिष्ठ नेता अशोक मारण सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पुनः प्रसारण के पश्चात मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक ने कहा कि राहुल गांधी जी द्वारा उजागर किए गए तथ्य लोकतंत्र पर गहरा आघात हैं। कांग्रेस पार्टी जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने हाल ही में पत्रकार वार्ता में पूरे देश में हुए चुनावी घोटालों का खुलासा किया, जिसमें फर्जी मतदान, नकली मतदाताओं और दूसरे राज्यों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने जैसे गंभीर मामले सामने आए।

 नायक ने बताया कि मध्य प्रदेश में यह फर्जीवाड़ा महाराष्ट्र से भी बड़ा है—

कई विधानसभा क्षेत्रों में एक ही व्यक्ति के नाम पर अनेक पोलिंग बूथों पर वोटर पंजीकरण।

दूसरे राज्यों के लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए।
एक ही मकान में 100 से अधिक मतदाताओं के नाम।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अपनी विधानसभा में चुनाव से पहले उन्होंने ₹32,000 फर्जी मतदाताओं की सूची कलेक्टर को सौंपी थी, लेकिन यह सूची निर्वाचन आयोग तक भेजी ही नहीं गई, न ही उसकी जांच हुई।

                      नायक ने आगे कहा

निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा दी गई थी, लेकिन इसमें भारी पक्षपात और गड़बड़ी हुई। श्री नायक ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेताओं ने अधिकारियों की मिलीभगत से घर-घर जाकर इन बुजुर्गों के वोट अपने पक्ष में डलवा दिए। उन्होंने यह भी बताया कि कई स्थानों पर मतदान केंद्र जानबूझकर बदल दिए गए, ताकि वास्तविक मतदाता मतदान से वंचित रह जाएं और फर्जी मतदाताओं को अवसर मिल सके।

नायक ने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी आरोप लगाती है कि देश में अल्पसंख्यकों की जनसंख्या बढ़ रही है, लेकिन दूसरी तरफ सच्चाई यह है कि अल्पसंख्यकों के नए मतदाताओं के नाम जानबूझकर मतदाता सूची में जोड़े ही नहीं जाते। इतना ही नहीं, पहले से पंजीकृत अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम भी बड़ी संख्या में काट दिए गए हैं। कई मामलों में उनके पोलिंग बूथ बदल दिए गए, ताकि अल्पसंख्यक समुदाय का मतदान प्रतिशत घटाया जा सके और चुनावी नतीजों को प्रभावित किया जा सके।

अंत में नायक ने बताया कि 13 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जितु पटवारी द्वारा बुलाई गई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में पूरे राज्य में पत्रकार वार्ताओं, रैलियों, धरनों और प्रदर्शनों का व्यापक कार्यक्रम तय किया जाएगा, ताकि लोकतंत्र की इस चोरी और बीजेपी के झूठ को जनता के सामने लाया जा सके।

Related posts

विक्रम उद्योग पूरी फेस 02 को लेकर किसानो का विरोध शूरू : योजना में जमीन नहीं देना चाहते किसान

प्रधानमंत्री मोदी 11 अक्तूबर को धन-धान्य योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का करेंगे शुभारम्भ

भाजपा नेता प्रकाश यादव पर जानलेवा हमला, रिटायर्ड फौजी ने मारी गोली

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page