Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

कोच्चि से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट एआई 504 तकनीकी खराबी के चलते हुए रद्द: कांग्रेस के लोकसभा सांसद हिबी ईडन भी सवार थे

नई दिल्ली || एअर इंडिया के विमान के साथ रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। कोच्चि से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के लिए विमान ने रनवे पर दोड़ना शुरू किया तभी पायलट को उसमें तकनीकी खामी का पता चला। इसके बाद पायलट ने तुरंत उड़ान को रोकने का फैसला किया। विमान में केरल के एर्नाकुलम से सांसद और कांग्रेस नेता हिबी ईडन भी सवार थे।बीते कुछ समय में लगातार रूप से एअर इंडिया की विमान में तकनीकी खराबी या फिर किसी अन्य कारणों से रद्द होने की खबर सामने आती रही है। ऐसी ही एक खबर रविवार को भी सामने आई। जब रविवार शाम को कोच्चि से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 504 को तकनीकी खराबी के चलते उड़ान भरने से ठीक पहले रद्द कर दिया गया।

एयरपोर्ट अधिकारियों और एअर इंडिया ने इसकी पुष्टि की है। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) के प्रवक्ता ने बताया कि टेक-ऑफ रोल (रनवे पर उड़ान से पहले की प्रक्रिया) के दौरान समस्या सामने आई। इसके बाद पायलट ने नियमों का पालन करते हुए विमान को तुरंत रोक दिया और वापस पार्किंग बे में ले गया।फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24.कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फ्लाइट संख्या AI504 को एयरबस A321 एयरक्राफ्ट से ऑपरेट किया जाना था। CIAL ने बताया कि अब एअर इंडिया दूसरे एयरक्राफ्ट से यात्रियों को दिल्ली भेजने की तैयारी कर रही है।

फ्लाइट में एर्नाकुलम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद हिबी ईडन भी सवार थे। ईडन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में बताया, ‘विमान AI 504 में कुछ एबनॉर्मल था। ऐसा लगा जैसे विमान रनवे पर फिसल गया।’ फ्लाइट में कुल कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Related posts

मंगल परिवार ने निकाली गणगौर की फूलपाती

उज्जैन जिले में 78.64 प्रतिशत मतदान हुआ , उज्जैन दक्षिण में सबसे कम तो बडनगर में सबसे अधिक मतदान

Jansamvad Express Digital

RAW Chief रवि सिन्हा ने किये महाकाल दर्शन : भस्म आरती में हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment