Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पन्ना- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 10 नई वीविंग कैंटर बसों को हरी झंडी दिखाकर

भोपाल || मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सोमवार को पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट से 10 नई वीविंग कैंटर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों के संचालन से प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों के लिए ये नई आरामदायक कैंटर बसें उपलब्ध कराई हैं। प्रत्येक बस में एक साथ 19 पर्यटक बैठ सकते हैं। ये बसें अन्य सफारी वाहनों की तुलना में अधिक लंबी और ऊंची हैं, जिससे पर्यटकों को बेहतर दृश्य और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये बसें अधिक सुरक्षित मानी जा रही हैं। इनकी लंबाई और ऊंचाई अधिक होने से सफर के दौरान पर्यटकों को ज्यादा जगह और आराम मिलता है। इन बसों में बैठकर पर्यटक वन्यजीवों के विचरण का नज़ारा देख सकेंगे और जंगल सफारी का सुखद अनुभव ले पाएंगे।

इन नई कैंटर बसों के संचालन से उन पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जो पहले ऑनलाइन बुकिंग न होने या स्लॉट जल्दी भर जाने के कारण जंगल सफारी का अनुभव नहीं ले पाते थे। अब उन्हें सफारी से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।

Related posts

आम आदमी पार्टी की इंदौर से शुरू हुई मनुहार यात्रा उज्जैन पहुंची

उज्जैन में रहवासियों ने पाटीदार ब्रिज पर किया चक्का जाम, 24 मीटर की जगह 18 मीटर रोड चौड़ी करने पर अड़े

भगवान भरोसे’ सिंहस्थ 2028: आगर रोड पर हांफी नगर निगम की दमकल, दूसरी गाड़ी से खींचकर हटाया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment