Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

सांसारिक जीवन को त्यागकर संयमी चलेंगी धर्माराधना की राह पर , 18 मार्च को नलखेड़ा नगर की बेटी संयमी तिलगोता लेंगी दीक्षा

आगर -: नलखेड़ा नगर की एक बेटी अब सांसरिक जीवन को त्यागकर धर्म की राह पर चलेंगी। 24 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संयमी तिलगोता अब जैन साध्वी बनने जा रही है। १८ मार्च को होने वाले भव्य समारोह में साध्वी की दीक्षा ग्रहण करेंगी। संयमी नगर की पहली युवती है, जो जैन साध्वी बनने जा रही है।

नगर में करीब 100 वर्षों से कपड़े का व्यापार करने वाले स्व. सागरमल जैन परिवार की बेटी संयमी जैन ने वैराग्य का रास्ता चुना है। स्व. जैन के चार बेटे, बहू व पोते- पोतियों का बड़ा परिवार हैं। इसी परिवार की राजेश- मंजू तिलगोता की दूसरे नंबर की बेटी संयमी जैन ने साध्वी बनने का निर्णय लिया है। संयमी ने अपनी पढ़ाई इंदौर में रहकर पूरी की है। संयमी ने चार्टर्ड अकाउंटेंड की परीक्षा भी पास की है। पिछले दिनों संयमी ने साध्वी बनने की बात परिवार को कहीं। परिवार में पहले असमंजस की स्थिति बनी, हालांकि बाद में सभी ने संयमी को साध्वी बनने की स्वीकृति दे दी। सयंमी के जैन साध्वी बनने के फैसले पर परिवार सहित समाजजनों में काफी खुशी है।

दादी से सीखा संयम अपनाने की भावना

साध्वी बनने वाली संयमी ने बताया कि परिवार में दादी काफी धार्मिक प्रवृत्ति की हैं। वे समाज के धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़- चढक़र हिस्सा लेती हैं। उन्हीं के कारण उनके मन में धर्म पथ पर चलने की इच्छा जागृत हुई। दादाजी स्व. सागरमल तिलगोता भी धार्मिक स्वभाव वाले व्यक्तित्व के धनी थे। बकौल संयमी को साधु- साध्वियों के संपर्क में रहने के कारण भी धर्म पथ पर चलने की प्रेरणा मिलती रहीं। नगर में जब भी जैन साधु- साध्वियों का चातुर्मास होता है तो वह वहां पर जाकर उनके प्रवचन सुनती और जीवन में ग्रहण करतीं रहीं।

बड़ी बहन ने दिलवाई स्वीकृति
संयमी के माता- पिता को मनाने की जिम्मेदारी दीक्षार्थी की बड़ी बहन डॉ. लविशा ने लीं। उन्होंने माता- पिता सहित परिवार को इसके लिए राजी किया। लविशा की शादी इंदौर निवासी शशांक बोहरा से हुई हैं, जोकि इंदौर में निवास करती हैं। दीक्षार्थी संयमी का एक छोटा भाई भी है। वह भी पारिवारिक बिजनेस में हाथ बंटाता है। वह एमएससी तक शिक्षित है।

यह साधु- साध्वियां दिलाएंगे दीक्षा
आचार्य श्री विश्वरत्नसागरसूरिश्वर म.सा. नलखेड़ा नगर की बेटी दीक्षार्थी संयमी को दीक्षा ग्रहण करवाएंगे। उनके साथ उदयरत्नसागरसुरिश्वर म.सा., उत्तमरत्नसागरसुरिश्वर म.सा., साध्वीवर्या अर्चना श्रीजी, अर्पणा श्रीजी, मनप्रसन्ना श्रीजी, अमितगुणा श्रीजी सहित करीब 20 साधु- साध्वियां आदि मौजूद रहेंगे।

Related posts

रोहिंग्या और बंगलादेशी के मुद्दे पर दिल्ली में AAP और BJP में जुबानी जंग

Jansamvad Express Digital

दीपक ट्रेडिंग कम्पनी बदनावर में साढ़े पाँच लाख रूपये की चोरी करने वाले चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

मध्य्प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी -मजिंदर सिंह लालपुरा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page