Jan Samvad Express Digital
Breaking News
https://youtu.be/H9HT7h87coE
Uncategorizedउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

श्रद्धालु को सुगम दर्शन करवाने में महाकाल मन्दिर प्रबंधन फ़ैल , महिला श्रद्धालु आक्रोशित दिन में पुजारी भी बैठे थे धरने पर

उज्जैन| विश्व प्रसिद्द बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल के मंदिर में रविवार का दिन हंगामे से भरा रहा , महाकाल मंदिर में सुचारू दर्शन व्यवस्था ना होने के चलते रविवार सुबह मंदिर के ही पुजारी धरने पर बैठ गए थे , पुजारियों का आरोप है की मंदिर समिति ने प्रोटोकाल के नाम पर नंदिहाल में हर किसी का प्रवेश शुरू कर दिया है जिसके कारण नंदी हाल में भीड़ बढ़ जाती है और जो श्रद्धालु 1500 रु की रशीद कटवाता है उसे घंटो कतार में खड़े होना पढता है |

इसी दोरान दुसरे राज्य से आईएक महिला श्रद्धालु भी ठीक से दर्शन न हो पाने के चलते नाराज हो गई और मंदिर के कर्मचारी और पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने लगी , मंदिर में ही महिला ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया , महिला आक्रोश दर्शन ना हो पाने को लेकर था

दरअसल  प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था की वजह से आम श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दर्शन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में श्रद्धालु आक्रोशित हो यहां अपनी नाराजगी भी दिखाते है. ऐसा ही नजारा रविवार को दोपहर में महाकाल मंदिर में देखने को मिला.

नंदीहाल में बैठाकर करवाएं दर्शन

यहां बाहर से आई एक महिला श्रद्धालु बैरिकेड से दर्शन कर रही थी. इस दौरान गर्भगृह में वीआईपी श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे. जिसकी वजह से शिवलिंग के दर्शन नहीं हो सके. तभी महिला बैरिकेड लांघकर नंदीहॉल में पहुंची. इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने रोकने की कोशिश, की तो उससे अभद्रता की. फिर नंदीहाल में मंदिर के कर्मचारी ने रोका तो उसे भी खरी-खोटी सुना दी. मंदिर में मौजूद सहायक प्रशासक ने महिला को समझाते हुए नंदीहाल में बैठाकर दर्शन करवाएं. इसके बाद मामला शांत हुआ

Related posts

भौरासा संजय नगर कॉलोनी पहुंचे विधायक सज्जन सिंह वर्मा  ,कॉलोनी के रहवासियों ने सुनाई विधायक वर्मा को अपनी समस्या

आर्थिक समीक्षा: भारत अब दुनिया की चौथी इकोनॉमी

Jansamvad Express Digital

NEET UG में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,याचिकाकर्ताओं ने एग्जाम में गड़बड़ियों की जांच ED को सौंपने की मांग की

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page