Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

जगोटी के भगवतीदास बैरागी का सम्मान, कलेक्टर ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र

जगोटी। स्वाधीनता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में वृहताकार सहकारी संस्था जगोटी के खाद्यान्न वितरण प्रभारी भगवतीदास बैरागी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बैरागी को खाद्यान्न वितरण में 98.32 प्रतिशत तथा ई-केवायसी में 92 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

बैरागी द्वारा शासकीय खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में बेहतर कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई। खाद्यान्न वितरण और ई-केवायसी के क्षेत्र में उनके कार्य की सराहना करते हुए जिला प्रशासन की ओर से यह सम्मान दिया गया।

सम्मान मिलने पर सहकारी संस्था जगोटी से जुड़े कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों ने भगवतीदास बैरागी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

अब पुलिस डॉग भी पकड़ेंगे शराब , देशी नस्ल के डॉग नहीं कर पाए काम तो मंगवाए विदेशी नस्ल के डॉग

अहमदाबाद ब्लास्ट का दोषी शफीक उज्जैन पहुंचा : गुजरात पुलिस शफीक को लेकर मित्र नगर आई

जायसवाल समाज द्वारा जलोद खेता में शिवमन्दिर पर स्वर्ण कलश की होगी स्थापना 14 से 18 मई तक होगा आयोजन आयोजन को लेकर तैयारियां हुई शुरू

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment