Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के दोरान श्रधालुओ में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में कई श्रद्धालु घायल -विडिओ देखे

उज्जैन। महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार में  अचानक अफरा-तफरी मच गई। हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप बैरिकेडिंग के अंदर  कतार में खड़े श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कई श्रद्धालु घायल हो गए।

घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए चरक अस्पताल, उज्जैन ले जाया गया। घायलों में हिंदूबाई निवासी ढांचा भवन उज्जैन, सागर पुत्र मनीष (19) निवासी किशनपुरा उज्जैन, लक्ष्मीबाई निवासी ढांचा भवन उज्जैन, अनसूया और उनकी मां ममता निवासी गंजबासौदा, हरिश्चंद्र निवासी ग्राम सिलवासा, वापी गुजरात, सोनम (18) निवासी ग्वालियर, सुजीत कुमार निवासी दरभंगा बिहार, खुशी निवासी ग्वालियर तथा तुलसी और उनकी मां रेखाबाई निवासी वलसाड गुजरात शामिल हैं।

बैरिकेड्स से टकराने से श्रद्धालु के पैरों में गंभीर चोट

अफरा-तफरी के दौरान श्रधालुओ ने  बैरिकेड्स गिरा कर भागने की कोशिश की और कई लोग बेरीकेट पर गिर गए और बाकी  श्रद्धालु उनके ऊपर चढ़ कर भागते दिखे पूरी घटना के कुछ विडिओ भी सोशल मीडिया पर चल रहे है जिसमे साफ़ दिख रहा है की श्रद्धालु भगदड़ किस स्थिति उत्पन्न कर रहे  है | घटना के चलते कुछ समय के लिए दर्शन व्यवस्था प्रभावित हुई।

पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अमले ने स्थिति को संभाला । श्रद्धालुओं को नियंत्रित कर दर्शन व्यवस्था को दोबारा व्यवस्थित किया गया। फिलहाल नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होने की जानकारी है।

मंदिर प्रशासक ने जारी किया सन्देश

घटना के बाद महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कोशिक ने एक विडिओ जारी कर घटना को एक अफवा बताया है

पूरा विडिओ देखे

 

Related posts

दिल्ली की 70 विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम किये तय

Jansamvad Express Digital

जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकियों में गोलीबारी , घुसपैठ की कोशिश की नाकाम

भोपाल में पानी का आधा कोटा पूरा: बड़ा तालाब सिर्फ 3.80 फीट खाली:पानी का लेवल 1663 फीट टच

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment