Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

कानड़ नगर के शिव पहाड़ी पर चल रही संगीतमय श्री मदभागवत कथा

आगर | भागवत कथा के पांचवे दिन किया श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन बताया कानड़ नगर के शिव पहाड़ी पर नवनिर्मित श्री राम लला धाम पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन सुप्रसिद्ध कथा वाचक देव कन्या सुगणा बाई सा ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए गोवद्र्धन पूजा, छप्पन भोग प्रसाद का वर्णन किया गया। बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाते हुए कथा के बीच बीच में राधिका गोरी से बिरज की छोरी से …… जैसे सुंदर सुंदर भजनों पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए |


कथा वाचक सुगणा बाई सा ने बताया की हर मनुष्य को अपने जीवन में एक नियम तो धारण करना ही चाहिए 12वर्षो तक नियम धारण तो करके देखे आप के सारे काम बनते नजर आएंगे। वही कथा में कथा वाचक ने वीर सपूतों के बलिदान की गाथा भी सुनाई शहिद भगत सिंह का अपने भारत देश के प्रति प्रेम का किस्सा विस्तार पूर्वक बताया।कथा वाचक ने कहा की आजकल युवक युवतियां छोटी छोटी बातों में घर छोड़ कर चले जाते है और आत्महत्या जैसे कदम तक उठा लेते हैं हमे ओर आप सब लोगो को आज की इस जनरेशन को सही मार्ग दिखाकर भगवान की भक्ति से जोड़ना है।

Related posts

अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद, अशरफ समेत 7 बरी,उमेश पाल की मां बोलीं- फांसी हो

भोपाल में चल रहे इज्तिमा में देश विदेश के लोग हुए शामिल , तीन लाख से अधिक लोग हुए अब तक शामिल

Jansamvad Express Digital

INDIA Bloc Delegation Meets President: राहुल गांधी समेत 10 सांसदों ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page