Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Uncategorizedउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

Unhel News: बाइक-ट्रक की जोरदार टक्कर, नगर परिषद कर्मचारी की मौत, आंगनवाड़ी सहायिका गंभीर घायल

  • उन्हेल में दर्दनाक सड़क हादसा : नगर परिषद कर्मचारी की मौत,आंगनवाड़ी सहायिका घायल

उन्हेल। नागदा-उन्हेल रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर में नगर परिषद उन्हेल के 55 वर्षीय कर्मचारी बाबूलाल परमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार आंगनवाड़ी सहायिका सोनम माली गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार दोपहर का है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल सोनम माली को उन्हेल के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही उन्हेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मार्ग को सुचारू कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

घटना की जानकारी लगते ही नगर परिषद अध्यक्ष और सीएमओ भी मौके पर पहुंचे। इस हृदय विदारक घटना से नगर में शोक का माहौल है।

_नोट: इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है।_

 

 

Related posts

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज ग्वालियर , अचलेश्वर मंदिर में की पूजन

Jansamvad Express Digital

सीवरेज चेंबर में जहरीली गैस से सफाईकर्मी की मौत, 2 बेहोश

प्रदेश में जमीनों के दाम में दूसरी बार इजाफा:गाइड लाइन में परिवर्तन को लेकर सरकार से चर्चा करेंगे अधिकारी

Leave a Comment