उज्जैन। उज्जैन में सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए सड़क चौडीकरण कार्य तेजी से चल रहा है जिसमे कई धार्मिक स्थल भी बिच में आ रहे है जिन्हें विस्थापित करने और चौडीकरण में आ रहे हिस्से को हटाने की कार्रवाही प्रशासन सामाजिक लोगो की सहमती से कर रहा है , इसी बीच सती गात से गोपाल मंदिर तक होने वाले चौडीकरण में सात धार्मिक स्थल आ रहे थे जिसमे मुख्य खड़े हनुमान मंदिर और शाही मस्जिद शामिल है इसी क्रम में शनिवार रात से ही मुस्लिम समाज ने चौडीकरण को लेकर अपनी कुछ मांगो को लेकर मस्जिद के बाहर प्रदर्शन शुरू किया था दो दिन चले प्रदर्शन के बाद प्रशासन और समाज के वरिष्ठो के बीच आपसी सहमती बनी और समाज ने अपने हाथो से मस्जिद का वह हिस्सा तोडना शुरू किया जो चौडीकरण की जद में आ रहा था , शाही मस्जिद हटाने का काम समाज के लोगों द्वारा ही स्वेच्छा से किया जा रहा था।
लेकिन इसी समाज के एक तबके ने वरिष्ठों की बात न मानते हुए विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन को बल प्रयोग करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
इस दौरान माहौल बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है, जिसमें 5 बाहर से आए लोग शामिल हैं जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर भी मामला दर्ज किया गया है। बवाल के बाद एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान को भी नागझिरी थाने में हिरासत में लिया गया है।
भीड़ को कंट्रोल करने के दौरान क्राइम ब्रांच टीआई पुष्पा पांचाल घायल हो गईं। हालात को देखते हुए रतलाम के 7 थाना क्षेत्रों का फोर्स उज्जैन बुलाया गया है। एहतियात के तौर पर इलाके के प्राइवेट स्कूल और छत्री चौक, सती गेट, सराफा, लखेरवाड़ी, ढाबा रोड, गोपाल मंदिर का बाजार बंद रखा गया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी जारी है और उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


