HEADLINE
- RE-2 के लिए उजड़े 130 आशियाने!
- 90 करोड़ की जमीन से हटे मकान
- फ्लैट में बसेगा नया जीवन
इंदौर। विकास की कीमत कई बार अपना घर होती है। ऐसा ही कुछ हुआ शिव नगर, मुसाखेड़ी में। RE-2 रोड निर्माण में बाधक बन रहे लगभग *130 मकानों को हटाने की कार्रवाई* गुरुवार को शुरू हो गई। इन मकानों की बाजार कीमत लगभग 90 करोड़ रुपये आंकी गई है।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में यह संयुक्त कार्रवाई SDM जूनी इंदौर, तहसीलदार, नगर निगम और पुलिस की टीम ने समन्वय के साथ की। सुबह से ही जेसीबी और अमले ने मोर्चा संभाल लिया।
प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता – उजाड़ने से पहले बसाया
सबसे बड़ी बात यह रही कि प्रशासन ने सिर्फ मकान नहीं हटाए, बल्कि प्रभावित परिवारों के *पुनर्वास की पूरी व्यवस्था* की। कार्रवाई से पहले ही सभी 130 परिवारों को फ्लैट आवंटित कर वहां शिफ्ट किया जा चुका है। ताकि विकास के लिए किसी गरीब का घर उजड़े तो उसे सिर पर छत जरूर मिले।
इस दौरान अपर आयुक्त नगर निगम अभय राजनगांवकर, SDM घनश्याम धनगर और DCP सुमित केरकट्टा सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि RE-2 रोड इंदौर के ट्रैफिक के लिए लाइफलाइन साबित होगी और इसे सुगम बनाने के लिए बाधक सभी संरचनाओं को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है।

