Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

सोनकच्छ सिविल अस्पताल में लगे आक्सीजन प्लांट का हुआ लोकार्पण विधायक सज्जन वर्मा ने किया लोकार्पण

सोनकच्छ | कोरोना काल में सोनकच्छ में काफी लोगो की आक्सीजन की कमी के चलते मौत हुई थी तब स्थानीय विधायक सज्जन वर्मा ने अपनी विधायक निधि से 50 लाख रुपए आक्सीजन प्लांट के लिए स्वीकृत करते हुए तुरंत कार्य शुरू करने को आदेश दिया था परंतु लगभग 3 से 4 वर्ष बीत जाने के बाद यह प्लांट सोनकच्छ के सिविल अस्पताल में पूरी तरह से शुरू हो पाया बुधवार को पूर्व मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्जन वर्मा ने सोनकच्छ पहुंच कर इस आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण फीता काट कर व लोकार्पण की शिला लेख से पर्दा हटाकर किया व बहुप्रतीक्षित इस प्लांट का लोकार्पण किया अब से इस प्लांट से अस्पताल परिसर के हर बिस्तर तक आक्सीजन पहुंचेगी इस सौगात के बाद इस क्षेत्र के मरीजों को संजीवनी प्राप्त होगी वही कुछ दिन पूर्व एक दुर्घटना में एक बालक की मौत हुई थी घायल अवस्था में उसे इसी अस्पताल में आक्सीजन नही मिल पाई थी जिसके बाद इस प्लांट को शुरू करने में और भी तेजी दिखाई गई इस लोकार्पण कार्यक्रम में वर्मा के साथ देवास जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ठाकुर रघुवीर सिंह बघेल, सोनकच्छ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती श्रुतिसिंह बघेल, सोनकच्छ जनपद अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह तालोद, बनेसिंह अस्ताया व कई कांग्रेसी कार्यकर्ता व आमजन मोजूद थे कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित देवेंद्र जोशी ने किया व आभार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भारत सिंह गोहिल ने माना ।

Related posts

फिल्म शूटिंग के लिए उज्जैन पहुंचे भाजपा सांसद पहले महाकाल का आशीर्वाद लिया : भस्म आरती में शामिल हुए

पुलिस हिरासत से पहले संदिग्ध ने खोली गबन की पर्ते , शहर के कालोनाइजर , व्यापारी और पत्रकारों पर लगाए गबन के पैसो का उपयोग करने का आरोप

Jansamvad Express Digital

तेलंगाना मिनिस्टर मल्ला रेड्डी ने रणबीर की फिल्म प्रमोशन के दोरान दिया विवादित बयान कहा मुंबई पुरानी हो गई अब हैदराबाद की तरफ रुख होगा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment