Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयशिक्षा

विक्रम विश्वविद्यालय पीएचडी मामले में लोकायुक्त ने शुरू की जाँच ,कुलसचिव के हुए बयान

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन संभाग के  विक्रम विश्वविद्यालय में करीब डेढ वर्ष पूर्व हुई पीएचडी चयन परीक्षा-2022 में पात्रों को दरकिनार कर अपात्रों को अवसर देने के मामले में प्रस्तुत शिकायत पर लोकायुक्त ने जांच शुरू  कर दी है। बुधवार को विश्वविद्यालय के अधिकारी पीएचडी प्रवेश परीक्षा की आंसर शीट व अन्य दस्तावेज लेकर लोकायुक्त कार्यालय पहुंचे थे। करीब दो घंटे जांच के बाद अधिकारी वापस लौटे।

लोकायुक्त कार्यलय से निकलते कुलसचिव पोराणिक और शिकायतकर्ता छात्र नेता बबलू खिंची

उज्जैन  लोकायुक्त विभाग ने विक्रम विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा में धांधली करने की शिकायत पर जांच को तेज कर दिया है। मंगलवार को इसी शिकायत को लेकर कुलसचिव डॉ. प्रशांत पौराणिक से सवाल-जवाब हुए थे। वहीं बुधवार को विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग के परीक्षा कंट्रोलर एमएल जैन गोखरू और विभाग के सहायक कुलसचिव वीरेंद्र उचवारे पीएचडी प्रवेश परीक्षा की आंसर शीट व अन्य दस्तावेज लेकर लोकायुक्त कार्यालय पहुंचे थे। करीब दो से तीन घंटे चली जांच पूछे गए सवालों के जवाब देने के बाद अधिकारी शाम को वापस विश्वविद्यालय लौटे। हालांकि शिकायतकर्ता बबलू खिंची ने शिकायत के साथ कुछ दस्तावेज की फोटो प्रति भी दी है। संभव है उसी के आधार पर मिलान किया जा रहा है।

Related posts

Bhopal News: Owaisi बोले- UCC भारत की विविधता खत्म करने की साजिश है

Jansamvad Express Digital

CISF की पहली महिला चीफ बनी नीना सिंह

Jansamvad Express Digital

प्रधानमंत्री के शपथ समारोह में शामिल होने पहुच रहे कई देश ने प्रधानमंत्री राष्ट्रपति , शेख हसीना ने की वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी से मुलाकात

Leave a Comment