Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

दिल्ली पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री 3 जून को आएँगे उज्जैन

नई दिल्ली |  नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल आज नई दिल्ली पहुँच चुके है वह इंदौर और उज्जैन भी जाएंगे  शुक्रवार  शनिवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेंगे। यहाँ वे गर्भगृह में पूजन अर्चन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेंगे। उनकी इस यात्रा को लेकर आला अधिकारियों ने महाकाल मंदिर में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल बुधवार को 4 दिन की यात्रा पर भारत आए  है। राजकीय यात्रा पर आए है नेपाली पीएम पहले इंदौर और फिर उज्जैन पहुचेंगे। यहाँ नेपाल के पीएम महाकाल मंदिर में दर्शन करने का भी कार्यक्रम है। मंदिर के गर्भगृह में दर्शन के बाद पीएम महाकाल लोक देखने भी जाएंगे। इसको लेकर महाकाल मंदिर में पीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमिश्नर संदीप यादव, आईजी संतोष सिंह, एसपी सचिन शर्मा सहित महाकाल मंदिर प्रशासक ने मंदिर की  व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि करीब 1000 पुलिस कर्मी नेपाल की पीएम की सुरक्षा में लगेंगे।

Related posts

खाटू श्याम जन्मोत्सव पर 23 नवंबर को होगी भजन संध्या, करेंगे महाआरती

Jansamvad Express Digital

मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पहुंचकर सूर्य देव को दिया अर्ध्य,विक्रम नव वर्ष आरंभ पर प्रदेश वासियों को दी शुभ कामनाएं

 पीएम मोदी ग्रीन मोबिलिटी से जुड़ी दो पहल का करेंगे उद्घाटन

Leave a Comment