Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

तालाब में डूबने से दो बच्चो की मौत ,ग्रामीण आक्रोशित हुए

उज्जैन |मध्यप्रदेश के  उज्जैन जिले की घटिया तहसील के ग्राम कालियादेह में गुरुवार देर शाम को नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दरअसल  निर्माणाधीन उज्जैन-गरोठ फोरलेन मार्ग में मिट्टी उपयोग के लिए कई जगह गड्डे खोद दिए गए।उक्त तालाब को ठेकेदार को 10 फीट खोदने के लिए अनुमति दी गई थी, ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि ठेकेदार ने ग्राम पंचायत सरपंच आजाद पटेल, सहायक सचिव मुस्ताक पटेल और घट्टिया जनपद सीईओ विष्णुकांता गुप्ता की मिलीभगत से तालाब को 40 फीट से भी ज्यादा खोद दिया। मृतक घूमते- घूमते नहाने के लिए तालाब की तरफ चले गए और गहराई का अंदाजा नही होने से कीचड़ में फंस गए.

मृतक विनीत पिता जितेंद्र विश्वकर्मा उम्र 16 वर्ष 8वीं कक्षा का छात्र और राघव उर्फ गोपाल पिता मनोहर चौधरी उम्र 18 वर्ष 10वीं कक्षा का छात्र था।। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और दोनों की मौत हो गई। जब दोनों बहुत देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों ने दोनों की खोजबीन की, जिसके बाद दोनों की लाश मिली।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार को 10 फीट खोदने की लिए अनुमति दी गई थी, लेकिन ठेकेदार द्वारा गहरीकरण करते हुए 40 फीट खोद दिया गया। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा सीईओ जनपद विष्णु कांता गुप्ता को की थी। बच्चे के पिता ने बताया कि गांव के दोनों बच्चे घूमने निकले थे। गड्‌ढे के गहरे होने की जानकारी नहीं थी। ग्रामीणों ने मौत का जिम्मेदार कंस्ट्रक्शन कम्पनी को बताया है।

Related posts

दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे 2000 रुपये, पंजाब में फरिश्ते योजना होगी शुरू

Jansamvad Express Digital

प्रभारी श्री मनोज राजानी ने ली सतवास में बैठक

कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े के जन्मदिन पर सुंदरकांड का आयोजन,हजारों लोग हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page