Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

नागदा को जिला बनाया जाएगा उन्हेल तहसील बनेगी स्वेच्छा से शामिल होने वाली तहसीलों को नए जिले में शामिल किया जाएगा मुख्यमंत्री ने विकास पर्व पर नागदा में की घोषणा

नागदा  ।उज्जैन जिले के नागदा शहर को आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अद्वितीय सौगात दी ।उन्होंने यहां आयोजित विकास पर्व के कार्यक्रम में नागदा को जिला बनाने की घोषणा की तथा कहा है कि इसकी प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ कर दी जाएगी ।मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि जो तहसील नागदा जिले में शामिल होना चाहेगी उन्हीं को इसमें शामिल किया जाएगा। साथ ही उन्होंने उन्हेल को तहसील का दर्जा देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज नागदा में मुक्तेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित विकास पर्व एवं हितग्राही सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे । मुख्यमंत्री ने उन्हेल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण , नागदा के कन्या महाविद्यालय में कॉमर्स की कक्षा शुरू करने नागदा में सीएम राइज स्कूल खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि नागदा क्षेत्र को नर्मदा का पानी दिया जाएगा और खाचरोद तहसील की हर मांग पूरी की जाएगी.


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जैसे ही नागदा को जिला बनाने की घोषणा की मौजूद व्यक्तियों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाया तथा चारों तरफ शिवराज सिंह की जय जयकार के नारे लगाए गए . कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए.|

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एयर स्ट्रिप से लेकर नागदा के विभिन्न मार्गो से होते हुए रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। यहां उन्होंने कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में मौजूद बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं वचन देता हूं कि बहनो के प्यार उनके विश्वास को चाहे जान चली जाए टूटने नहीं दूंगा ।मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपके परिवार का सदस्य हूं मुख्यमंत्री नहीं हूं । लाडली बहना योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें कहा कि मेरे मन में सदैव महिलाओं की तकलीफ को लेकर दर्द था। गरीब बहने वक्त जरूरत परेशानी में रहती थी उनके पास पैसे नहीं होते थे छोटी मोटी बीमारी व बच्चों की किताबें कपड़ों के लिए भी परेशान हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि अब बहनों को किसी के आगे हाथ फैलाना नहीं पड़ेंगे । इसलिए लाडली बहना योजना लेकर आया हूं । मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी बहनों साल में एक बार राखी पर देने से काम नहीं चलता है। इसिलए साल में हर माह सभी को 1000 रु दे रहे है । जैसे ही पैसे की व्यवस्था होगी इसको 1250 कर दिया जाएगा फिर 3000 तक ले जाऊंगा। मेरी बहनों को प्रतिमाह हजार रुपए देने में सरकार के साल में 15000 करोड़ पर खर्च होंगे , लेकिन मैं पीछे नहीं हटूंगा ।मेरी बहनों को मैं पैसा नहीं दे रहा हूं उन्हें उनका सम्मान लौटा रहा हूं । क्योंकि पैसा पास में रहता है तो हिम्मत रहती है पैसा रहता है तो इज्जत भी बढ़ती है ।मुख्यमंत्री ने सभा मे मौजूद महिलाओं से पूछा कि बताओ घर में इज्जत बढ़ जाएगी कि नहीं ।सभी मौजूद महिलाओं ने एक स्वर में ताली बजाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ माह की पुरानी सरकार ने उनके द्वारा चलाई गई संबल योजना ,कन्यादान योजना और ऐसी अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था ।मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी बंद कर दी थी । लेकिन अब फिर से इसको शुरू किया गया है और मैं अपने बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन करवा रहा हूँ । गरीब भाई बहन भी हवाई जहाज में घूमेंगे । मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान भाइयों को भी सिंचाई के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा । नर्मदा का पानी भरपूर उन्हें मिलेगा मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में 7.50 लाख हेक्टर में ही सिंचाई होती थी जिसको बढा कर 45 लाख हेक्टर कर दिया गया है ,इसको 65 लाख हेक्टर तक लेकर जाएंगे । कहा कि पुरानी सरकारों के समय सड़कों के हाल आपको पता ही है अब नागदा से उज्जैन इंदौर जाने में कितना समय लगता है ।यह सभी लोग जानते हैं ।बिजली उत्पादन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले 2800 मेगावाट बिजली बना करती थी आज हम 28000 मेगावाट बिजली पैदा कर रहे हैं.

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन से की ।स्वागत भाषण पूर्व विधायक श्री दिलीप सिंह शेखावत द्वारा दिया गया कार्यक्रम में सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने भी संबोधित किया ।अंत में आभार जिला अध्यक्ष श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला द्वारा प्रकट किया गया. कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा , उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री बहादुर सिंह चौहान , कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री सुल्तान सिंह शेखावत ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर, उपाध्यक्ष श्री शिवानी कुंवर एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वरिष्ठ,पूर्व विधायक श्री दिलीप सिंह शेखावत , श्री शांतिलाल धवाई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गण मीडिया के प्रतिनिधि एवं आमजन बड़ी संख्या में मौजूद थे ।

Related posts

बिन बारिश बिन बरसात शिप्रा नदी उफान पर , चार कार पानी में बही: शिप्रा नदी के घाट के मंदिर आधे डूबें

Jansamvad Express Digital

वर्ग विषय समाज के लड़कों द्वारा जैन साधु संत के साथ अशोभनीय घटना के विरोध में बदनावर सकल जैन श्री संघ द्वारा ज्ञापन दिया गया

Jansamvad Express Digital

राजस्थान और मध्यप्रदेश के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी: महाकाल मंदिर का भी पत्र में जिक्र , पुलिस कर रही मामले की जाँच

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page