Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीय

केरल में मिला नया वायरस , स्कुल कालेज किये बंद

केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस का छठा केस मिलने के बाद सभी स्कूल-कॉलेज और ट्यूशन सेंटर्स को 24 सितंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यहां 14 सितंबर से ही शैक्षणिक संस्थाएं बंद हैं। दूसरी तरफ निपाह वायरस से संक्रमितों के कॉन्टैक्ट में आने वाले लोगों की संख्या 1008 हो गई है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि इनमें से 327 स्वास्थ्य कर्मी हैं। कोझिकोड जिले के बाहर संक्रमितों के संपर्क में 29 लोग आए हैं। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मलप्पुरम के 22, वायनाड के 1 और कन्नूर-त्रिशूर जिले के 3-3 लोगों की पहचान हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ये आंकड़ा और बढ़ सकता है। कोझिकोड में निपाह वायरस से 30 अगस्त को पहली और 11 सितंबर को दूसरी मौत हुई थी। 30 अगस्त को मृतक के अंतिम संस्कार में 17 लोग शामिल हुए थे। इन सभी को आइसोलेशन में रखा गया है।

केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुरुवार 14 सितंबर को सभी स्कूल-कॉलेज दो दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। यहां निपाह वायरस से दो लोगों की मौत हो चुकी है। एक 9 साल का बच्चा आईसीयू में है। गुरुवार को सेंट्रल हेल्थ टीम केरल के कोझिकोड पहुंची थी।

Related posts

अंचल के 200 किसानों को 8 किलो सोयाबीन बीज के मिनीकिट का किया वितरण

वंदना अस्पताल पर नोटिस के बाद भी एक्शन नहीं, बिना अनुमति वाले भवन में मरीज भर्ती!

Jansamvad Express Digital

बड़ी कार्यवाही: आगर-मालवा में 5,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, उज्जैन लोकायुक्त की सफल ट्रैप कार्यवाही

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page