Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागखंडवामध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

ओंकारेश्वर में होगा आज आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण

खंडवा | मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में आने वाले  ओंकारेश्वर के  ओंकार पर्वत पर स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को होने जा रहा है। अनावरण मध्यप्रदेश के  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। 108 फीट ऊंची यह प्रतिमा एकात्मकता का प्रतीक है। इसे ‘स्टैच्यू ऑफ वननेस’ का नाम दिया गया है। प्रतिमा स्थल के करीब ब्रह्मोत्सव में 5 हजार साधु-संत जुटे हैं। यहां से अद्वैत लोक का शिलान्यास होगा। यह 2026 तक बनकर तैयार होगा।

आदि शंकराचार्य की ये प्रतिमा 12 साल के आचार्य शंकर की झलक है। इसी उम्र में वे ओंकारेश्वर से वेदांत के प्रचार के लिए निकले थे। प्रतिमा 100 टन वजनी है और 75 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर स्थापित है। 88% कॉपर, 4% जिंक और 8% टिन को मिलाकर बनाई गई है। इसके 290 पैनल निर्माण कंपनी एलएंडटी ने जेटीक्यू चाइना से तैयार कराए हैं। सभी 290 हिस्सों को ओंकारेश्वर में लाकर जोड़ा गया है।

ओंकार पर्वत (मांधाता पर्वत भी) की 11.5 हेक्टेयर जमीन पर अद्वैत लोक आकार ले रहा है। इसी के मध्य में आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां अद्वैत लोक (शंकर संग्रहालय) और आचार्य शंकर अंतरराष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान की स्थापना भी की जा रही है।

शंकराचार्य का जन्म केरल के कालड़ी गांव में 508-9 ईसा पूर्व और महासमाधि 477 ईसा पूर्व में हुई थी। मां का नाम आर्याम्बा और पिता का नाम शिवगुरु है। 32 वर्ष की छोटी से आयु में ही इन्होंने देश के चार कोनों में चार मठों ज्योतिष्पीठ बदरिकाश्रम, श्रृंगेरी पीठ, द्वारिका शारदा पीठ और पुरी गोवर्धन पीठ की स्थापना की थी। चारों पीठ आज भी बहुत प्रसिद्ध और पवित्र माने जाते हैं।

Related posts

युवती के साथ मारपीट मामले ने लिया नया रूप , धरना दे रहे मुस्लिम समाज की भीड़ में एक युवक ने धमकी दी सवारी निकाल कर दिखाओ , मुस्लिम समाज ने धमकी देने वाली की पिट कर भगाया

दिल्ली में एयर क्वालिटी को लेकर फिर खड़े हुए सवाल , आज दिल्ली सरकार करेगी बैठक

Jansamvad Express Digital

PM मोदी आज जम्मू-कश्मीर में जेड-मोड़ सुरंग का करेंगे उद्घाटन, जानिए पूरी जानकारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page