Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

महाकाल मंदिर में आतंकी घटना से निपटने उज्जैन पहुची कमांडो ,आज होगी मॉक ड्रिल

उज्जैन |  विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के भक्तों की सुरक्षा के लिए देश की सबसे खुंखार सैनिक कमांडो एनएसजी का दस्ता सोमवार को मंदिर में सेना के विशेष हेलीकाप्टर से मॉक ड्रिल करेगा। साथ ही पुरे मंदिर के चप्पे चप्पे की जानकारी लेकर आतंकी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए रिहर्सल करेगा।

गृह मंत्रालय के आदेश पर सुरक्षा एजेंसिया देश भर की प्रमुख इमारतों भीड़ भाड़ वाली जगह और प्रमुख धार्मिक स्थानों पर एनएसजी कमांडो (National Security Guard) को भेजकर मॉक ड्रिल करवा रही है। ताकि किसी भी अप्रिय घटना होने पर समय रहते ये कमांडो जल्द से जल्द स्थिति पर काबू पा सके। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे है। ऐसे में मंदिर और भक्तों की सुरक्षा के लिए एनएसजी कमांडो का दस्ता हेलीकाप्टर से मॉक ड्रिल करेगा। सूत्रों की माने तो रात करीब 9:30 बजे कमांडो हेलीकाप्टर से मंदिर में उतरेंगे। इसके बाद ड्रिल के तहत छिपे बैठे आतंकी को खोजेंगे और मंदिर में फंसे भक्तों को सुरक्षित बाहर निकलने के रिहर्सल भी करेंगे। देवास रोड स्थित पुलिस लाइन पर कमांडो पहली ड्रिल की तहत हेलीकाप्टर से उतरने और फिर चढ़ने की रिहर्सल की। जिसमे देश के जाबांज ब्लेक कमांडो बड़ी संख्या में दिखाई दिए।

कमांडो बीते तीन दिनों से उज्जैन में है। मंदिर की सुरक्षा सहित इंट्री एग्जिट और भीड़ भाड़ वाले जगह को देखकर जरुरी खाना पूर्ति कर रहे थे। प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद सोमवार रात को मॉक ड्रिल होगी। एनएसजी की सर्चिंग रूटीन भी बताई जा रही है। पिछले साल अप्रैल को भी टीम मंदिर आई थी और सर्चिंग की थी।

Related posts

छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट से कांग्रेस ने घोषित किया अपना प्रत्याशी , धीरन शाह होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी

Jansamvad Express Digital

अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद, अशरफ समेत 7 बरी,उमेश पाल की मां बोलीं- फांसी हो

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति स्टब को भारत आने का दिया निमंत्रण

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page