Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

मुंबई पहुचा मराठा आरक्षण का मुद्दा , कई लोगो ने की सुसाइड , सरकार करेगी सर्वदलीय बैठक

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मंगलवार को एक महिला समेत 9 और लोगों ने आत्महत्या कर ली। 19 से 31 अक्टूबर तक यानी 13 दिनों में अब तक 26 लोग सुसाइड कर चुके हैं। इस साल सितंबर में शुरू हुआ आंदोलन 8 से ज्यादा जिलों में हिंसक हो गया है।

30 अक्टूबर को बीड में हुई हिंसक वारदातों के बाद अब हिंसा की आग मुंबई तक पहुंच गई है। कोलाबा इलाके में बुधवार सुबह विधायकों के सरकारी आवास के सामने दो अज्ञात लोगों ने महाराष्ट्र के मंत्री हसन मुशरिफ के काफिले की गाड़ी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज करेंगे बैठक
मंगलवार को ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जस्टिस संदीप शिंदे समिति की अंतरिम रिपोर्ट को मंजूरी दी गई। हालांकि, सरकार ने भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जारांगे पाटिल की सभी मराठाओं को आरक्षण देने की मांग खारिज कर दी।

CM आज सुबह 10:30 बजे सर्वदलीय बैठक करने जा रहे है। शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी को इस बैठक में नहीं बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास 16 विधायक और 6 सांसद हैं, लेकिन हमें न बुलाकर ऐसी पार्टियों को बुलाया गया है जिनके पास एक भी विधायक नहीं है।

शिंदे की शिवसेना से विधायक रमेश बोरनारे ने इस्तीफा दे दिया है। सरकार में शामिल तीनों दलों के 10 विधायकों ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग को लेकर अनशन भी शुरू कर दिया है।

उधर, आंदोलन के नेता मनोज जारांगे ने आंदोलन देशभर में फैलने की चेतावनी दी है। जारांगे ने मंगलवार को कहा था कि सरकार बुधवार ही स्पेशल सेशन बुलाए और आरक्षण पर फैसला करे, नहीं तो जल त्याग दूंगा।

Related posts

नहीं रहे तबला वादक जाकिर हुसैन : अमेरिका के अस्पताल में ली आखरी सांस

Jansamvad Express Digital

Gwalior Kissing Car Viral: 3400 किस से सजाई कार, 55 लाख व्यूज के बाद पुलिस ने पकड़ा, 5500 का जुर्माना

Jansamvad Express Digital

श्रद्धालु को सुगम दर्शन करवाने में महाकाल मन्दिर प्रबंधन फ़ैल , महिला श्रद्धालु आक्रोशित दिन में पुजारी भी बैठे थे धरने पर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page