Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

फ्रांस में रुके 303भारतीय में से 276 भारत लोटे ,बचे 25 भारतीय भी लौटेंगे

मानव तस्करी के आरोप में फ्रांस में रोके गए 303 भारतीयों में 276 मंगलवार (26 दिसंबर) को भारत लौट आए थे। अब बाकी बचे 25 भारतीयों को भी वापस भारत भेजा जाएगा। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इन 25 भारतीयों ने फ्रांस में शरण मांगी है और वो वहीं रुक गए हैं।

न्यज एजेंसी AFP के मुताबिक, इन लोगों को भी फ्रांस के जज ने बुधवार को आजाद कर दिया। इन लोगों को औपचारिक आधार पर छोड़ा गया है। पेरिस के जज ने कहा- फ्रांस के चार्ल्स द गॉल एयरपोर्ट पर बॉर्डर पुलिस ने समय रहते कोर्ट में मामले की जानकारी नहीं दी।

समय सीमा समाप्त होने की वजह से 25 भारतीयों को मुक्त कर दिया गया। इन्हें फ्रांस में पॉलिटिकल असायलम नहीं मिल सकेगा। इनमें वो 2 लोग भी शामिल हैं, जिन पर मानव तस्करी का आरोप लगा था। दोनों लोगों को आरोपों से मुक्त कर दिया गया है।

Related posts

आज से तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर अमित शाह

Jansamvad Express Digital

ऐतिहासिक समझौता: 4 राज्यों के बीच दशकों पुराना सरदार सरोवर बांध विवाद सुलझा

Jansamvad Express Digital

बंगाल में ‘सोनार बांग्ला’ युग का आगाज: सुवेंदु अधिकारी होंगे भाजपा के पहले मुख्यमंत्री, आज ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ

Leave a Comment