Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागमध्यप्रदेशरतलामराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

रतलाम में मधुमक्खियों का हमला:30 से अधिक प्रभावित, दशाकर्म कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे लोग, मची अफरा-तफरी

रतलाम के सैलाना केदारेश्वर महादेव मंदिर पर दशाकर्म के कार्यक्रम मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मधुमक्खी के हमले में 30 से अधिक लोग प्रभावित हुए। जिन्हें 108 एंबुलेंस से सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्रभावितों में बच्चें, महिलाएं एवं पुरुष शामिल है।

सैलाना जनपद क्षेत्र के सरवन निवासी चोकसिंह राणा का पोता राजू की बीते पखवाड़े में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उसी का दशाकर्म कार्यक्रम करने परिजन एवं मेहमान अडवानिया गांव स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर पर आए। कार्यक्रम में सभी ट्रेक्टर, टेंपो एवं बाइक से यहां पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान केदारेश्वर के ऊपरी द्वार के समीप भोजन बन रहा था। कंडे का धुआं उठते ही पहाड़ी के एक पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते से मधुमक्खियां उड़ने लग गई। झूंड के रूप में आई मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। घटना में चोकसिंह मधुमक्खियों के डंक से बुरी तरह घायल हो गया। वहीं 30 से अधिक लोग डंक से प्रभावित हो गए। लोगों ने इधर-उधर दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई। मधुमक्खी के हमले में प्रभावित को 108 एवं अन्य साधनों से सैलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर घायल परिवार के मुखिया चोकसिंह को रतलाम रेफर किया है। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागते हुए मुख्य द्वार सैलाना-शिवगढ़ मार्ग तक जा पहुंचे।

Related posts

आज पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान

एमएलसी सूरज रेवन्ना पर उसके ही सहयोगी ने लगाया योन उत्पीडन का आरोप , प्रज्वल के बाद भाई सूरज रेवन्ना भी गिरफ्तार

Congress National Convention 2023 in Raipur Update अधिवेशन में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी की बिगड़ी तबियत इलाज जारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page