Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीयव्यवसाय

ग्वालियर में व्यापारियों का आज धरना प्रदर्शन , शहर में व्यापारियों के साथ हो रही लूट की घटना से नाराज व्यापारी

ग्वालियर |  ग्वालियर-चंबल अंचल के मुरैना, मुरार, मोहना, झांसी रोड और गोला का मंदिर सहित शहर के अन्य सराफा कारोबारियों से हुई लूट की वारदात को लेकर व्यापारी वर्ग में काफी आक्रोश है। शनिवार को सोना-चांदी व्यापारी संघ, सहित अन्य व्यापारियों ने लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जो सोमवार को खत्म हो गया। मंगलवार को ग्वालियर और मुरैना के व्यापारियों ने एक साथ मिलकर पैदल मार्च निकालकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसपी मुरैना को ज्ञापन दिया है। व्यापारियों का यह चरणबद्ध आंदोलन का पहला दिन था। अब आंदोलन के दूसरे दिन बुधवार (14 फरवरी) को व्यापारी ग्वालियर के मुरार सराफा बाजार में एकत्रित होकर वहां धरना देंगे। इसके बाद उपनगर ग्वालियर और अगले दिन लश्कर सराफा बाजार में प्रदर्शन करेंगे। 17 फरवरी को व्यापारी बैठक कर आंदोलन में आगे की रूपरेखा तय करेंगे। आंदोलन को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स में हुई बैठक में अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि 31 जनवरी को मुरार के सराफा कारोबारी राहुल गोयल के साथ बागचीनी थाना मुरैना में उन्हीं के कर्मचारियों की मिलीभगत से लूट हुई थी। इसमें आरोपी नामजद हैं। इसके बावजूद भी वह पकड़े नहीं गए। ग्वालियर में हुई लूट की एक और घटना तथा मोहना के व्यवसायी के साथ हुई घटना के आरोपी नहीं पकड़े गए हैं।

Related posts

महालक्ष्मी मंदिर दर्शन के लिए खुला कुबेर का खजाना : कलेक्टर मिशा सिंह, एडीएम शालिनी श्रीवास्तव, एसपी अमित कुमार ने की पूजा

Shahi Masjid : समाज के लोग खुद हटा रहे थे मस्जिद, वरिष्ठों की सहमति के बाद भी एक तबके ने किया विरोध, फिर बिगड़ा माहौल

Jansamvad Express Digital

भोपाल में ज्वेलर्स के खिलाफ एक दर्जन शिकायत एक ही दिन में हुई दर्ज

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page