Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर पुलिस ने मनाया होली का पर्व , अधिकारियो ने गाने गाये

इंदौर | मध्यप्रदेश के  इंदौर में होली के त्यौहार पर पुलिसकर्मियों की धूम है। वह जमकर होली खेलते नजर आए साथ ही गाना भी गाया। होली का यह प्रोग्राम आज यानी की मंगलवार को डीआरपी लाइन में रखा गया। यहां पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता के साथ शहर के पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली।

पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने होली के गीत गाए। उनके गाने को सुनकर पुलिस अधिकारी और जवान जामकर डांस करने लगे। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि होली में बड़े और छोटे के बीच भेदभाव नहीं होता। सबके साथ धूमधाम से मनाना चाहिए।

कल ड्यूटी इसलिए आज मनाई होली

आयोजन में पुलिसकर्मियों ने रंग गुलाल पानी से होली खेली। महिलाकर्मियों भी डीजे पर जमकर थिरकीं। कमिश्नर राकेश गुप्ता ने कहा कि कल शहर में सभी ने होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना। हमारे पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा व सतर्कता बनाए रखी थी। वह पूरे समय ड्यूटी पर मौजूद थे। इसीलिए आज सभी कर्मचारी होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।

Related posts

13 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी मामले में उज्जैन जेल अधीक्षक को हटाया गया, भोपाल किया गया अटैच

शौक पूरे करने के लिए चेन स्नेचिंग करने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार : 40 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मिला सुराग

Jansamvad Express Digital

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि बाबा महाकाल दर्शन करने आए

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page