Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsधर्ममध्यप्रदेश

सीहोर में भोपाल-इंदौर फोरलेन पर आज से 22 फरवरी तक नहीं चलेंगे भारी वाहन

सीहोर में भोपाल-इंदौर फोरलेन पर आज 17 फरवरी से 22 फ़रवरी तक भारी वाहन नही चलेंगे 
सीहोर ( ब्यूरो रिपोर्ट ) - इंदौर-भोपाल हाइवे पर ग्राम चितालिया हेमा स्थित अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम आश्रम में आगामी 16 से 22 फरवरी तक रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारियां चल रही है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं व आमजन को जाम के हालात से न जूझना पड़े इसके चलते इंदौर-भोपाल हाईवे सात दिनों तक सुबह 6 से रात दस बजे तक डायवर्ट किया गया है। भोपाल से आने वाले भारी वाहन फंदा टोल के पहले तूमड़ा जोड़ से, वहीं इंदौर तरफ से आने वाले भारी देवास से डायवर्ट किया जाएगा, जिससे हाइवे पर जाम के हालत न बने।
पिछले साल कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने से लंबा जाम लग गया था। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते इस बार जहां श्रद्धालुओं के लिए कुबेरेश्वर धाम पहुंचने तीन डायवर्ट मार्ग बनाए गए है, वहीं भारी वाहनों को भी इंदौर-भोपाल हाईवे से डायवर्ट किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में 16 से 22 फरवरी तक रुद्राक्ष महोत्सव के चलते इस बार प्रशासन श्रद्धालुओं सहित हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम करने में जुटा हुआ है। क्योंकि पिछले साल इस महोत्सव में भोपाल-इंदौर फोर लेन पर भीषण जाम लगने के कारण लोग काफी परेशान हुए थे। इस बार जाम से बचने के लिए जहां कुबेरेश्वर धाम पैदल व निजी वाहनों व बस से पहुंचने के लिए 70 एकड़ से अधिक में तीन जगह पार्किंग स्थल बनाए गए है।

Related posts

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर चेन्नई पहुंचे

IND vs SL: टीम इंडिया को बड़ा झटका! चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन

दीवार हादसे के घायलों को देखने इंदौर हॉस्पिटल पहुचे विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment