Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

दुसरे तीसरे चरण में आने वाली सीटो पर फोकस कर रही भाजपा कांग्रेस , उज्जैन में मुख्यमंत्री यादव अपने प्रत्याशी का नामांकन जमा करवाने पहुचे

उज्जैन | मध्यप्रदेश में दुसरे चरण के मतदान के पहले राजनेतिक दलों ने दुसरे चरण में आने वाली लोकसभा सीटो पर ताकत झोकना शुरू कर दी है | वही तीसरे चरण को लेकर शुरू हो चुके नामांकन के सिलसिले में भी बड़े नेता नजर आ रहे है | मध्यप्रदेश के   सीएम यादव ने उज्जैन में बीजेपी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया का  नामांकन दाखिल कराया।  उन्होंने  रोड शो किया और नामांकन रैली को आमसभा के रूप में  संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

सीएम ने कहा– एक राजकुमार मोदी जी से पैदल यात्रा कर मुकाबला करने निकले। उनको लांच किया 2014 में कि नरेंन्द्र मोदी का मुकाबला करेंगे, पप्पू जी आएंगे लेकिन कहां राजा भोज… शहजादे 2019 में फिर मैदान में आए। अबकी बार फिर आए हैं। पिछले बार वायनाड से गलती से जीत गए। इस बार वायनाड से भी भागने वाले हैं, क्योंकि वायनाड से भी निपटने वाले हैं। उनके करम ही ऐसे है।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापसी के बाद तीसरे दौर की मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल सीट पर कुल 127 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा भोपाल सीट पर 22 प्रत्याशी हैं। वहीं सबसे कम 7 प्रत्याशी भिंड सीट पर हैं।

इधर, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल के दिग्गज नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी की ओर से स्टार प्रचारक और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कमान संभाल रखी है। तो पूर्व सीएम शिवराज सिंह भी बीजेपी के लिए प्रचार में जुटे हैं। कांग्रेस की ओर से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मोर्चा संभाल रखा है।

Related posts

एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी : तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित:जाँच जारी

नोएडा: 11वीं के छात्र ने मेट्रो के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी 4 लाइनें हिला देंगी

Share Market Today: सेंसेक्स 333 अंक चढ़ा, निफ्टी में 99 अंकों की तेजी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page