Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन के तीन बत्ती चौराहा पर लगी भीषण आग, इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग,

आग के कारण लाखो रुपए का सामान जलकर हुआ खाक, क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल,

एसपी सहित पुलिस प्रशासन की टीम ने संभाला मोर्चा, दमकल के देर से आने के कारण लोगों में आक्रोश,

उज्जैन के सबसे व्यस्ततम तीन बत्ती चौराहा पर बुधवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई। दरअसल यह आग एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी। दुकान तीन मंजिला बताई जा रही है। दूसरी मंजिल पर आग लगी जिसने विकराल रूप धारण कर लिया और नीचे की पहली मंजिल और ऊपर की तीसरी मंजिल भी आग की चपेट में आ गई। दुकान का नाम टिल्लू इलेक्ट्रिकल बताया जा रहा है जिसमें बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रिक का सामान भरा हुआ था। खास बात तो यह है की दुकान संचालक ने ऊपरी मंजिल पर गोदाम भी बना रखा था। यहां आग के कारण लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। शाम का समय था बाजार में आवाजाहि काफी अधिक थी इसलिए क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल देखा गया। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए खुद एसपी प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। वहीं प्रशासन का अमला भी दिखाई दिया। यहां क्षेत्र की विद्युत सप्लाई तुरंत रोक दी गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। यहां जब आग विकराल रूप ले रही थी तब मौके पर केवल एक ही दमकल थी। जिसके कारण क्षेत्र वासियों में काफी आक्रोश दिखाई दिया। जिस दुकान में आग लगी उसके आसपास अन्य दुकानें और रहवासी इलाका भी है।

https://www.youtube.com/shorts/l5goKVheXs0 

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि शुरू में एक  दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि इसके बाद तीन और दमकल की गाड़ी आई। क्षेत्र में वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 2 घंटे बीतने पर आग पर काबू पाया गया। हालांकि उसके बाद भी धुंआ निकलता रहा।

Related posts

शराबी शिक्षक ने छात्रा की काटी चोटी:कलेक्टर ने दिए प्रकरण दर्ज के आदेश

Jansamvad Express Digital

इंदौर पहुंचा दूसरा कोच, भोपाल में जनवरी में आएगा:राजधानी में 27 मेट्रो दौड़ेंगी, हर ट्रेन 3-3 कोच की; मई तक ट्रायल होगा

Jansamvad Express Digital

शिवपुरी के अमोलपठा में शराब दुकान पर बवाल, 15 गिरफ्तार, 80 पर FIR, कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment