Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की जमानत पर हाई कोर्ट में आज सुनवाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जमानत को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है। इससे पहले 21 जून को हाईकोर्ट में सुनवाई थी। वेकेशनल बेंच ने ED की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाए जाने तक जमानत पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि हम 24-25 जून तक फैसला सुनाएंगे। तब तक जमानत पर रोक रहेगी।

20 जून को शाम 8 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी। जज न्याय बिंदु की बेंच ने कहा था कि ED के पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई सीधे सबूत नहीं हैं। कोर्ट ने केजरीवाल को 1 लाख के बेल बॉन्ड पर जमानत दे दी थी।

लोअर कोर्ट के फैसले के विरोध में ED ने 21 जून को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई। जस्टिस सुधीर जैन और जस्टिस रविंदर डुडेजा की बेंच में ED के वकील एसवी राजू ने कहा- लोअर कोर्ट का फैसला सही नहीं है। हमें दलीलें रखने का पूरा समय नहीं मिला।

ED की ओर से ASG एसवी राजू, केजरीवाल की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी और विक्रम चौधरी ने करीब 5 घंटे दलीलें रखीं थीं। बेंच ने 5 घंटे की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था और सभी वकीलों से 24 जून तक लिखित दलीलें दाखिल करने को कहा था।

उधर, केजरीवाल जमानत की मांग को लेकर रविवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। उनके वकीलों ने इस पर 24 जून यानी आज सुनवाई की मांग की है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

Related posts

शंकराचार्य जयंती पर किया महामंडलेश्वर एवं संतों का सम्मान

कौन है देश का गद्दार किसके पाकिस्तान से हथियार तस्करी के सम्बन्ध, भारत के गैंगस्टर अपराध के लिए पाकिस्तान से मंगवाते है हथियार?

Jansamvad Express Digital

भाजपा कार्यकर्त्ता और कांग्रेस से भाजपा में आए कार्यकर्त्ता में मारपीट : भाजपा विधायक के कार्यलय के नीचे चले हथियार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment