Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

हरियाणा के सोनीपत में कांग्रेस विधायक के घर ED की दबिश

सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को दिल्ली से ईडी टीम ने हिरासत में लिया है। सुरेंद्र पंवार के घर 4 जून को ईडी ने छापा डालकर जांच की थी। तब टीम कई कागजात ले गई थी। सूत्रों का कहना है कि अब अदालत के बाहर से ही ईडी की टीम ने उन्हें हिरासत में लिया। बाद में सोनीपत भी लेकर आई और बताया जा रहा है कि उसके बाद अंबाला ले जाया गया। कांग्रेस नेता इसे राजनीति से प्रेरित बता रहे है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 4 जनवरी को खनन के किसी मामले में यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह व सोनीपत में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के खिलाफ जांच की थी और उनके ठिकानों पर रिकार्ड खंगाला था। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को विधायक को मामले से जुड़े सबूत देने के लिए बुलाया था। वहां कोर्ट के बाहर से ही उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद टीम उन्हें सोनीपत में उनके आवास पर लेकर आई और फिर अंबाला लेकर चली गई।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह  के करीबी है विधायक सुरेन्द्र 

विधायक सुरेंद्र पंवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबियों में माना जाता है। सोनीपत में कांग्रेस पार्टी के मुख्य कार्यक्रमों के आयोजनों की जिम्मेदारी विधायक सुरेंद्र पंवार पर ही होती है। वह उनकी कोर टीम के सदस्य भी हैं। कुछ समय पहले ही सुरेंद्र पंवार को प्रदेश सोशल मीडिया का प्रभार भी दिया गया था।

पंवार को  गैंगस्टर के नाम पर मिली थी धमकी ,  की थी  इस्तीफे की पेशकश 

विधायक सुरेंद्र पंवार ने पिछले साल गैंगस्टर के नाम पर धमकी मिलने की शिकायत दी थी। उन्होंने बाद में इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। जिसके बाद विधायक सुरेंद्र पंवार काफी चर्चा में आए थे। कांग्रेस में आने से पहले सुरेंद्र पंवार ने इनेलो की टिकट पर सोनीपत से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। तब वह कविता जैन से हार गए थे। कांग्रेस में आने के बाद वह वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में मंत्री कविता जैन को हराकर विधायक बने थे।

Related posts

MDH मसाला कम्पनी के प्लांट का भूमि पूजन हुआ : मुख्यमंत्री डॉ यादव वर्चुअली हुए शामिल

ग्राम डकाच्या में रात्रि कालीन टूर्नामेंट का हुआ समापन डकाच्या व देवास के बीच हुआ फाइनल मुकाबला फाइनल मैच में देवास ने जीत की हासिल

मध्य प्रदेश में जनसुरक्षा के लिये नया डायल 112 शुरू होगा : लोकेशन ट्रैकिंग से 16 मिनट में पहुंचेगी मदद

Leave a Comment