Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

डायल 100 के चालक ने मंत्री को ठगने का किया था प्रयास: पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश सरकार के नवागत वन मंत्री रामनिवास रावत से 5 लाख रुपये ठगी का प्रयास करने वाला आरोपी उत्तर प्रदेश का निवासी निकला है. आरोपी यूपी में डॉयल 100 का चालक रहा है. आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जालौद से गिरफ्तार किया, हालांकि आरोपी को शनिवार (27 जुलाई) को ही थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया.

भोपाल | मध्यप्रदेश सरकार  के कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत से एक शख्स ने  5 लाख रुपए की डिमांड की थी , ये डिमांड फोन पर की गई थी । उसने खुद को भाजपा का राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डी. संतोष का पीएस बताया। कहा- विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में आपके लिए काम करने वाले लोगों की व्यवस्था करना है।

फ्रॉड का शक होने पर रावत ने 19 जुलाई को भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र से शिकायत  कर दी। मंत्री की शिकायत के बाद भोपाल  क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी राजेंद्र वर्मा (60) पिता श्याम लाल वर्मा को उत्तरप्रदेश के जालौन से गिरफ्तार किया। वह उत्तर प्रदेश पुलिस के डायल 100 वाहन (FRV) का चालक रहा है। आरोपी को शनिवार को ही थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया।

उसने स्वयं को कई बीमारियों से ग्रस्त बताया। वह साथ में इलाज के पर्चे और जांच रिपोर्ट लेकर क्राइम ब्रांच पहुंचा था। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि बीमारियों के इलाज में रकम की जरूरत रहती है।

उसे लगा था कि बीजेपी में रामनिवास रावत नए हैं। उन्हें आसानी से ठगा जा सकता है। उन्हें बीजेपी की कार्यप्रणाली की अधिक जानकारी नहीं होगी। ठगी लिए आरोपी ने ग्वालिर के एक एड्रेस पर रजिस्टर्ड सिम का इस्तमाल किया था।

Related posts

कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुरेश पचोरी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा , उज्जैन के योगेश चुन्नू शर्मा भी भाजपा में शामिल

Jansamvad Express Digital

आर्मी असफर और उनकी महिला मित्रो के साथ मारपीट : बदमाशो ने लूट का किया प्रयास

Jansamvad Express Digital

भाजपा नेता प्रकाश यादव पर जानलेवा हमला, रिटायर्ड फौजी ने मारी गोली

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page