Jan Samvad Express Digital
Breaking News
xr:d:DAFqAs1N6Ao:3,j:9042500225640505507,t:23072919
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

मणिपुर के जिरीबाम में कुकी-मैतई के बीच शांति समझौता: तैनात सुरक्षाबल का सहयोग करने को तेयार दोनों दल

मणिपुर में 3 मई 2023 से कुकी और मैतई के बीच हिंसा का दौर जारी है। इसी बीच पहली बार जिरीबाम जिले में दोनों पक्षों ने शांति समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं।

इसके तहत जिरीबाम में दोनों पक्ष आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षाबलों का सहयोग करेंगे और स्थिति सामान्य करने की दिशा में काम करेंगे।

दरअसल, जिरीबाम के CRPF ग्रुप सेंटर में गुरुवार को कुकी और हमार कम्युनिटी (मैतई) के बीच एक मीटिंग हुई। यह मीटिंग CRPF, असम राइफल्स और डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर ने आयोजित कराई थी। इसी मीटिंग में दोनों पक्षों ने एग्रीमेंट पर साइन किया।

टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा कि यह अभी एक ही जिले तक सीमित है, लेकिन हमारा अंतिम लक्ष्य राज्य में शांति बहाल कर स्थिति पहले जैसे सामान्य करना है। इसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए यह समझौता पहला कदम है। दोनों पक्षों के बीच अब अगली मीटिंग 15 अगस्त के बाद होगी।

Related posts

26 साल की सबसे बड़ी कटौती! सऊदी अरब ने अचानक सस्ता किया कच्चा तेल, जानिए भारत की कैसे खुलेगी लॉटरी?

भाजपा की एक और लिस्ट जारी कई दिग्गज के नाम कटे नए चेहरों को अवसर

महाशिवरात्रि पर अधिकतम एक घंटे में दर्शन होंगे, जिला प्रशासन, पुलिस एवं मन्दिर प्रबंध समिति ने की व्यापक व्यवस्थाएं

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page