Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मुंह पर मास्क गले में गमछा लपेट कर भस्मआरती प्रवेश गेट पर खड़े हुए प्रशासक : दलालों में मचा हडकंप ,1700 अनुमति पहुंचे 1400

उज्जैन |  महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ द्वारा  रविवार अल सुबह मंदिर पहुँच कर व्यवस्थाओ का ओचक निरिक्षण किया गया , इस दोरान प्रशासक धाकड़ वेशभूषा बदल कर मंदिर पहुंचे थे ताकि कोई कर्मचारी या मंदिर के आसपास घुमने वाले दलाल उन्हें पहचान नहीं सके | मंदिर प्रशासक लोवर टीशर्ट गले में गमछा और मुंह पर मास्क लगाकर मंदिर के भस्म आरती दर्शन इंट्री गेट पर पहुंचे |

इस दोरान जैसे ही दलालों और कर्मचारियों को प्रशासक के निरिक्षण की खबर लगी हडकंप मंच गई , मंदिर प्रशासक ने ये निरिक्षण भस्म आरती टिकिट को लेकर होने वाली दलाली को रोकने के लिए किया था , लगातार महाकाल मंदिर की भस्म आरती की टिकिट बेचे जाने की सुचनाए मिलती रही है कई बार इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा प्रकरण भी दर्ज किया गया |

रविवार को महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ के साथ ही सहायक प्रशासक मूलचंद  जुनवाल द्वारा मंदिर के अन्य गेट पर निरिक्षण किया गया |

भस्म आरती में दलालों को  पैसा देकर और अनाधिकृत प्रवेश करवाने वालों पर प्रशासक की नजर 
  •  महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ के चेकिंग के डर से 1705 में से केवल 1413 भस्म आरती में  पहुंचे |
  • कंट्रोल रूम से अलाउंस मेंट कर  पैसा लेकर भस्म आरती परमिशन करवाने वालो को भी दी चेतावनी
  •  दलालों में मचा हड़कंप, भाग खड़े हुए
  •  बड़ा आश्चर्य  300 श्रद्धालु कम पहुंचे वह भी रविवार की अलसुबह
  • प्रशासक धाकड़ के साथ सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने भी शंख द्वार, अवंती द्वार, नंदी मंडपम सहित अन्य प्रमुख द्वारों का भी निरीक्षण किया
  • पहचान छुपाने के लिए प्रशासक ने मुंह पर मास्क और कंधे पर गमछा ओढ़ रखा था
  • शासकीय विभागों के प्रोटोकॉल कर्मचारियों पर अति विशिष्ट और विशिष्ट व्यक्तियों के नंदी मंडपम तक ले जाने पर पहले ही लगा दिया गया था प्रतिबंध
  • नंदी मंडपम में भस्म आरती देखने के लिए अति विशिष्ट व्यक्तियों को सूचीबद्ध करने के लिए प्रशासक ने एक दिन पहले उनकी सूची भेजने के दिए थे निर्देश
  • इसका ही असर दिखा की रविवार की अलसुबह नदी मंडपम में व्यवस्थित तरीके से श्रद्धालुओं को जगह भी मिली और उन्होंने सुविधा जनक  भस्म आरती देखी

300 से ज्यादा श्रद्धालु नहीं पहुंचे भस्म आरती :  मंदिर समिति करवाएगी नहीं आने वालो की जाँच

रविवार अलसुबह होने वाली भस्म आरती के लिए मंदिर समिति के रिकॉर्ड के अनुसार 17 सो के करीब अनुमतिया बनी थी लेकिन महाकाल मंदिर प्रशासक और मंदिर समिति के अन्य जिम्मेदार जब आज सुबह भस्म आरती चेकिंग के लिए पहुंचे तो दलाल और मंदिर के कर्मचारी हरकत में आ गए इसका परिणाम यह रहा की 300 श्रद्धालु अनुमति के बावजूद दर्शन करने नहीं पहुंचे | महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया की जो 300 श्रद्धालु नहीं आ सके उनकी जाँच करवाई जा रही है किस कोटे से उनका टिकिट हुआ था और किस कारन से नहीं आ सके है इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है और अगर इसमें किसी दलाल का या मंदिर के लोगो का रोल मिलता है तो उस पर कार्यवाई करवाई जाएगी |

 

मंदिर समिति ने सुबह निरीक्षण  के दोरान किया एलाउंस मेंट

महाकाल मन्दिर प्रशासक जब अल सुबह अचानक निरीक्षण करने पहुंचे तो भस्म आरती गेट पर पहले माइक से अलाउंस किया गया जिसमे सन्देश दिया गया की मंदिर समिति प्रशासक निरिक्षण कर रहे है अगर किसी ने पैसे देकर दलाल के माध्यम से भस्म आरती करवाई है तो वह प्रवेश ना करे , इसका ही असर दिखा की 1700 अनुमति होने के बाद 300 लोग दर्शन करने ही नहीं पहुंचे |

इनका कहना ………..

लगातार शिकायते मिल रही थी की भस्म आरती टिकिट बिक्री में दलाल सक्रीय है और श्रधालुओ को ठगा जा रहा है इसको लेकर ओचक निरीक्षण किया गया जो आने वाले कई दिनों तक जारी रहेगा , आज निरीक्षण में देखने को मिला की परमिशन तो 1700 लोगो की बनी थी लेकिन भस्म आरती दर्शन करने 300 लोग कम आए  , जो लोग नहीं आए उनकी जानकारी और किस कोटे से अनुमति हुई है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है |

गणेश धाकड़ प्रशासक महाकाल मंदिर समिति 

Related posts

केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी का एक्स अकाउंट हेक , शिकायत के बाद हुआ रिस्टोर

Jansamvad Express Digital

मणिपुर की घटना का विरोध कर रही महिलाओ के साथ छेडछाड , युवक को पकड महिलाओ ने लगाई पिटाई

गर्मी की शुरुवात के साथ भगवान महाकाल को होगा ठन्डे जल का अभिषेक

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page