Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

दीवाली से पहले मुंबई बांद्रा स्टेशन में दुखद घटना, ट्रेन में चढ़ते समय मची भगदड़, 9 यात्री घायल, 2 गंभीर

Bandra Terminus Stampede : मुंबई में दीवाली से ठीक पहले एक दिलदहला वाली घटना हुई है। रविवार सुबह बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान कम से कम 9 यात्री घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दीवाली और छठ महापर्व की वजह से भारी भीड़ होने के कारण आज सुबह 6 बजे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गयी। जानकारी के मुताबिक, यह घटना बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुई। बांद्रा-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में कई यात्री गिर पड़े। इस भगदड़ में कई यात्री घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों में सात घायलों की हालत स्थिर है और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

घायलों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यात्रियों ने रेलवे पर बदइंतजामी के आरोप लगाये हैं। बताया जा रहा है कि त्योहार के चलते पहले से ही यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना थी, लेकिन इस भीड़ को मैनेज करने के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए गए थे। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि भगदड़ के दौरान वहां कोई रेलवे पुलिसकर्मी था या नहीं।

बांद्रा-गोरखपुर अनारक्षित ट्रेन सुबह 5.45 बजे रवाना होने वाली थी, छठ पूजा और दिवाली होने के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों का हुजूम आधी रात से ही स्टेशन पर उमड़ा था। सुबह तड़के जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आई तो चढ़ने की कोशिश में स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई।
घायलों की पहचना शब्बीर अब्दुल रहमान (40), परमेश्वर सुखधर गुप्ता (28), रवीन्द्र हरिह चुमा (30), रामसेवक रवीन्द्र प्रसाद प्रजामती (29), संजय तिलकराम कांगे (27), दिव्यांशु योगेंद्र यादव (18), मोहम्मद शरीफ शेख (25), इंद्रजीत सहनी (19) और नूर मोहम्मद शेख (18) के तौर पर हुई है। सभी का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रेलवे ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

दिल्ली के मुख्यमंत्री की रिहाई पर फ़िलहाल रोक , हाईकोर्ट पहुंचा ED कोर्ट ने कहा सुनवाई तक आदेश को प्रभावी नहीं माना जाएगा

Jansamvad Express Digital

शौक पूरे करने के लिए चेन स्नेचिंग करने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार : 40 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मिला सुराग

Jansamvad Express Digital

उज्जैन में महाशिवरात्रि के लिए आई पहली बार इलेक्ट्रिक डबल देकर बस

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment