Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

BSP नेता की हत्या के मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

चेन्नई |  तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख  के.आर्मस्ट्रांग की हत्या के बाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है , BSP नेता की हत्या को अंजाम देने वाले  एक मुख्य आरोपी  को  रविवार सुबह पुलिस ने एनकाउंटर  में मार गिराया । 30 साल के आरोपी का नाम के तिरुवेंगदम था। वह आर्मस्ट्रांग मर्डर केस में गिरफ्तार 11 संदिग्धों में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी तिरुवेंगदम ने आज सुबह पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की। उसने एक पुलिसकर्मी पर हमला भी किया। इस दौरान एक पुलिस ऑफिसर ने उस पर गोली चलाई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। हिस्ट्रीशीटर तिरुवेंगदम पर पहले से कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

5 जुलाई को बसपा नेता की 6 लोगों ने हत्या की थी

बसपा चीफ आर्मस्ट्रांग की 5 जुलाई को चेन्नई में उनके घर के सामने हत्या कर दी गई थी। 52 साल के आर्मस्ट्रॉन्ग शाम करीब 7 बजे चेन्नई स्थित सेम्बियम इलाके के वेणुगोपाल स्ट्रीट पर अपने घर के कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।

तभी दो बाइक पर सवार छह लोग आए और उन पर चाकू-तलवारों से हमला कर दिया। इसके बाद वहां से भाग गए। आर्मस्ट्रांग को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ​मृत घोषित कर दिया।

Related posts

योंन उत्पीडन केस में श्री निवास को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत ,50 हजार के बांड पर अग्रिम जमानत पर रिहा

उज्जैन के टूरिज्म को लग रहे पंख , सरकार ने शुरू की हवाई सेवा अब यात्रियों को मिलेगी सुविधा

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक: पूरे देश के लिए गाइडलाइंस जारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment