Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्य

मानवता की अनुपम सेवा है देहदान – जिला न्यायाधीश हिदायत उल्ला खान, देपालपुर में उल्लास कार्यक्रम में देहदानी परिवारों का सम्मान

  • देपालपुर में गांधी जयंती पर तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा ‘उल्लास’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • कार्यक्रम में देहदान का संकल्प लेने वाले परिवारों को सम्मानित किया गया।

देपालपुर। गांधी जयंती के अवसर पर मप्र उच्च न्यायालय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर तहसील विधिक सेवा समिति, देपालपुर द्वारा ‘उल्लास’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश हिदायत उल्ला खान ने कहा कि देहदान केवल मृत्यु के बाद शरीर का दान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान और चिकित्सा का अमूल्य उपहार है। यह मानवता की अनुपम सेवा है।

उन्होंने मप्र उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अवनीन्द्र कुमार सिंह द्वारा सपत्नीक देहदान की घोषणा को प्रेरणादायी बताया और समाज में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ग्राम छड़ौदा निवासी देहदानी रतन सिंह आजाद तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं देहदानी स्व. सुरेश चंद्र दुबे की स्मृति में उनकी पुत्री निशा चतुर्वेदी एवं उषा ज़मीदार को शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

निशा चतुर्वेदी ने कहा कि देहदान का लाभ मृत्यु के बाद भी समाज को मिलता रहता है। इस दौरान सीनियर सिविल जज रिजवाना कौसर, न्यायिक मजिस्ट्रेट दिव्या श्रीवास्तव, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अंतर सिंह मौर्य सहित अन्य ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम में गांधीजी के जीवन पर आधारित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता अधिवक्ता मनोज देसाई और कर्मचारी प्रवीण बैरागी सहित अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन सचिव दिनेश डोंड ने किया व आभार चेतन हार्डिया ने माना।

Related posts

बोहरा समाज ने मनाई ईद ,नगर के सभी वर्ग के लोगों ने दी बोहरा समाज के लोगों को ईद की बधाई

एअर इंडिया-स्पाइसजेट पर 30-30 लाख का जुर्माना:कोहरे के दौरान ट्रेंड पायलट्स की ड्यूटी नहीं लगाई थी

गुरुवार शाम शराब की दूकान के बाहर से गायब 08 वर्षीय बच्ची, पुलिस की सघन पड़ताल के बाद परिजन के घर ही मिली

Leave a Comment