Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

MCU में आज 450 विधार्थी को मिलेगी उपाधि ,दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़

भोपाल |  मध्यप्रदेश में पत्रकारिता के नए छात्रों को तेयार करने वाले प्रख्यात  माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में आज दीक्षांत समारोह का  आयोजन होगा । जिसमे 450 विधार्थियों को उपाधि दी जाएगी , साथ ही  बिशनखेड़ी स्थित नवीन परिसर माखनपुरम का लोकार्पण भी  किया जाएगा। इस मौके पर देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे । विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में जून 2018 से दिसंबर 2022 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल और कुलपति के जी सुरेश मौजूद रहेंगे। कुलपति डॉ .केजी सुरेश ने बताया कि विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह में जून 2018 से दिसंबर 2022 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। जिसमें स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के 23 विद्यार्थियों सहित लगभग 450 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी।

कुलपति प्रो.सुरेश ने बताया कि दीक्षांत समारोह लंबे समय से लंबित था। एवं बीच में कोरोना काल के कारण नहीं हो पाया था। लेकिन अब विश्वविद्यालय के बिशनखेड़ी स्थित माखनपुरम परिसर के गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में यह आयोजन होने जा रहा है । उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार दीक्षांत समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के अपने स्वयं के परिसर में आयोजित किया जा रहा है। बता दे कि, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एमसीयू में सुबह 11 बजे पहुंचेंगे, उनका कार्यक्रम 12.40 बजे तक चलेगा।

Related posts

तंत्र क्रिया के लिए चाहिए था काले कुत्ते का पांव: अज्ञात युवक ने टोटके के लिए काटा स्ट्रीट डॉग का पैर

परिक्षार्थियो को जमीन पर बैठा कर ली जा रही परीक्षा- शिक्षा के नाम पर खोखले दावे

Jansamvad Express Digital

जेल गबन की आरोपी पूर्व जेल अधीक्षक उषाराज के बंगले से जप्त की सर्विस रिवाल्वर और दस्तावेज

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page