Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयउज्जैन संभागमध्यप्रदेशरतलामराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

MP में समर्थन मूल्य MSP की मांग को लेकर किसान करेंगे आन्दोलन

रतलाम | मध्यप्रदेश में भी किसान अपनी मांग को लेकर  जल्द आन्दोलन शुरू करने जा रहे है इसको लेकर रतलाम जिले के  आलोट में भारतीय किसान संघ ने  रविवार को बैठक की । इसमें भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने को लेकर  तैयारी की गई। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी 5 मार्च को रतलाम पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन देंगे। बैठक में क्षेत्र के सभी किसानों को सूचना दे दी गई है। इस दौरान किसान 2700 रुपये क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य भाव दिलाने की मांग करेंगे।

सरकार अपने वादे से मुकरी

भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र में 2700 रुपये के भाव से गेहूं खरीदने की ग्यारंटी  दी थी। लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार अपने वादे से मुकर गई। सरकार ने अब 2275 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से ही समर्थन मूल्य खरीदी के रेट तय किए हैं।इस फैसले के विरोध मे भारतीय किसान संघ  संगठन प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन कर  कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे।

Related posts

सहयोग सेवा संस्था व प्रशासनिक अधिकारियों ने करवाए हाथ पीले: दूल्हा दूल्हे की करवाई शादी

शिप्रा नदी में गिरी कार : कार में सवार थे तीन पुलिस कर्मी , एक का शव मिला

Jansamvad Express Digital

युक्रेन युद्ध के बाद पहली बार US और रूस के विदेश मंत्री की मुलाकात , US ने रूस से कहा जंग खत्म करो

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment