Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

US: 2024 के चुनाव से पहले ही राष्ट्रपति पद की रेस में बाइडन और ट्रंप में लोकप्रियता को होड़ शुरू , ट्रंप जनमत में बने लोगों की पसंद

साल 2024 में अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद की रेस में डोनाल्ड ट्रंप ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल राष्ट्रीय सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप को 47 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। वहीं जो बाइडन को 43 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया। इस तरह ट्रंप ने बाइडन पर चार प्रतिशत की बढ़त ले ली है। यह सर्वे में पहली बार है, जब ट्रंप ने सीधे तौर पर बाइडन पर बढ़त ली है।

दरअसल वाल स्ट्रीट जर्नल ने यह सर्वे किया है। सर्वे में एक और बात जो गौर करने वाली है वो ये है कि जो बाइडन की अप्रूवल रेटिंग अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। इससे प्रतीत होता है कि जो बाइडन की अगले टर्म के लिए उम्मीदवार बनने की कोशिशों को झटका लग सकता है। डेमोक्रेटिक पार्टी में भी जो बाइडन को दूसरा कार्यकाल देने में मतभेद उभर रहे हैं। हालांकि जो बाइडन कह चुके हैं कि वह अगले साल होने वाले चुनाव में भी उम्मीदवारी पेश करेंगे। सबसे बड़ी चिंता जो बाइडन की उम्र को लेकर उभर ही है क्योंकि जब अगले साल चुनाव होंगे, तब बाइडन 81 साल के हो जाएंगे और अगला टर्म खत्म होने पर उनकी उम्र 86 साल होगी। साथ ही जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडेन के खिलाफ भी टैक्स मामले में आरोप लगे हैं, इससे भी जो बाइडन की मुश्किलें बढ़ी हैं।

डोनाल्ड ट्रंप कई मुकदमों का सामना कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता में उछाल आ रहा है। अपने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों से डोनाल्ड ट्रंप काफी आगे चल रहे हैं। ये बात शायद बाइडन भी महसूस कर रहे हैं तभी शुक्रवार को कैलिफोर्निया में एक फंड जुटाने के कार्यक्रम में जो बाइडन ने ट्रंप पर सीधा हमला बोला और ट्रंप समर्थकों के यूएस कैपिटोल पर हमले को लेकर निशाना साधा। साथ ही ट्रंप के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि वह सिर्फ एक दिन के लिए तानाशाह बनेंगे।

Related posts

रतलाम में मधुमक्खियों का हमला:30 से अधिक प्रभावित, दशाकर्म कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे लोग, मची अफरा-तफरी

सावन के चोथे सोमवार को बिहार के शिव मंदिर में हादसा:सात लोगो की जान गई

Jansamvad Express Digital

फिल्म की टिकट ना बिकने पर: सिनेमा घर ने रखा चाय समोसे फ्री का ऑफर: अक्षय की सरफिरे पर ऑफर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

Please enter an Access Token