Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम के 50 से अधिक स्वयं सेवकों ने किया ऋषि तलाई में श्रमदान

 

  • सुधीर भाई ने श्रमदान के साथ 11 बैंच एवं वर्षा ऋतु के पूर्व पौधारोपण का लिया संकल्प

उज्जैन। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पूरे जिले में नदी और तालाब के किनारे, घाट, कुएं, बावड़ी और अन्य जल स्त्रोतों की साफ-सफाई की जा रही है। इसी क्रम में खाकचैक गयाकोटा स्थित ऋषि तलाई में कलावती यादव अध्यक्ष नगर पालिक निगम, आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल, विश्व में शांति का अलख जगाने वाले विश्वमित्र योगेश मथुरिया पूना, अशोक मित्तल मथुरा सहित अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम के 50 से अधिक स्वयंसेवकों एवं नगर पालिक निगम के स्वच्छता मित्रों ने श्रमदान किया।

इस अवसर सुधीर भाई ने कलावती यादव एवं पधारे समस्त अतिथियों का स्वागत कर दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। नगर पालिक निगम की ओर से श्रीमती यादव ने सुधीर भाई सहित अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया।


कलावती यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में जनसहभागिता से जल संरक्षण और संवर्धन’’ अभियान जारी है, आज सुधीर भाई के नेतृत्व में आश्रम के 50 से अधिक स्वयंसेवकों के साथ स्वच्छता में सहभागिता की एवं आश्वस्त किया कि इस प्रकार के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस स्थान का महत्व बहुत है क्योंकि पितृओं के तर्पण में सप्त सागरों में से एक यह स्थान पवित्र है, यहां श्रमदान कर पुण्य लाभ अर्चन किया। सुधीर भाई एवं श्रमदानकर्ताओं का धन्यवाद जिन्होंने इस पुनित कार्य में सहभागिता की, सुधीर भाई को मैं अनेक वर्षों से जानती हूं उनका सेवा कार्य अतुलनीय है।

इस अवसर पर आश्रम संस्थापक सुधीर भाई ने पहलगाव में शहीद हुए भारतवासियों हेतु मौन रख परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्माओ के लिए प्रार्थना करते हुए पाकिस्तान के नापाक कृत्य की घोर निंदा करते हुए कहा कि अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम के 1100 से अधिक समस्त निवासी भारत राष्ट्र के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है हम तन-मन-धन से सहयोग के लिए तैयार है। सुधीर भाई के नेतृत्व में आश्रम की युवा टीम ने खुली धर्मशाला के सामने, आसपास का सम्पूर्ण भाग, छोटे कुण्ड की सफाई, धर्मशाला के चारों ओर क्यांरियों में से मलबा निकालकर क्यारियों की निंदाई एवं गुणाई की। इन क्यारियों में वर्षा ऋतु में पौधारोपण किया जावेगा।

श्रमदान के समय सम्पूर्ण वातावरण एवं परिसर जय जगत के नारों एवं स्वच्छता के गीतों से गुंजायमान था एवं आश्रम की युवा टीम ने बढ़चढ़कर स्वच्छता में हिस्सा लिया। पाकिस्तान में शांति यात्रा करने वाले योगेश मथुरिया ने भी गीत सुनाए। नगर पालिक निगम के मनोज मोर्य, डिप्टी कमिश्नर, डी एस परिहार झोनल अधिकारी, प्रवीण वाडिया सब इंजीनियर उपस्थित रहे। आश्रम की युवा टीम में शाहरूख (राम), सुमित, आकाश, कपिल, मंयक, वंश, कान्हा, नूतन कुलश्रेष्ठ सहित अनेक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। आश्रम की ओर से श्रमदानियों को स्वल्पाहार एवं गुरूजी ठण्डाई का शर्बत वितरित किया गया।

 

Related posts

चेन्नई सुपर किंग्स ने आइपीएल 2026 में 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा अमेठी के प्रशांत वीर को

Jansamvad Express Digital

विदेश सचिव विक्रम मिस्री कल से तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर

बुलेट ट्रेन परियोजना से रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा होंगे: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page