Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में भर्ती, सोशल मीडिया पर खबर वायरल

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में भर्ती है। मीडिया रिपोर्ट्स में उसे जहर दिए जाने की आशंकाएं जताई गई हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वो 2 दिन से अस्पताल में भर्ती है। उसे टाइट सिक्योरिटी में रखा गया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में जिस फ्लोर पर दाऊद को रखा गया है, वहां कोई दूसरा पेशेंट मौजूद नहीं है। वहां सिर्फ उसके परिवार के लोग ही जा सकते हैं। इस मामले पर मुंबई पुलिस भी नजर बनाए हुए है। मुंबई में दाउद के रिश्तेदारों से इनपुट्स जुटाने की कोशिश की जा रही है।

हालांकि, भास्कर को सेंट्रल जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया है कि दाऊद को जहर दिए जाने की खबर काफी हद तक अफवाह हो सकती है। दाऊद की सिक्योरिटी इतनी मजबूत है कि उस तक पहुंचने के लिए किसी भी शख्स को कम से कम 150 लोगों से गुजरना पड़ता है।

Related posts

महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दोरान पण्डे पुजारियों ने फुलझड़ी जलाकर मनाई दीपावली

Jansamvad Express Digital

पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ़ , पुतिन बोले- मोदी को डराया या धमकाया नहीं जा सकता

फिर होगा उज्जैन जनपद अध्यक्ष का चुनाव : हाई कोर्ट इंदौर का बड़ा फैसला

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment