Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अल्मोड़ा में यात्री बस खाई में गिरी : 22 यात्रियों की मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोमवार सुबह 8 बजे यात्री बस खाई में गिर गई। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 घायल हैं। हादसा अल्मोड़ा में कूपी के पास हुआ। बस में 42 यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने दैनिक भास्कर को बताया- सल्ट और रानीखेत से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई हैं। 22 की मौत हुई है। कई की हालत गंभीर हैं। रेस्क्यू पूरा होने के बाद मृतकों की सही संख्या का पता चल पाएगा।

बस किनाथ से रामनगर जा रही थी। ज्यादातर स्थानीय लोग सवार थे। कूपी के पास बस अनियंत्रित हो गई। पलटी खाते हुए करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Related posts

डोनाल्ड ट्रंप के एलान के बाद : अमेरिका से निकाले जा रहे अवैध प्रवासी

Jansamvad Express Digital

NEET : अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में राज्य सभा में हंगामा जारी, बैठक दो बजे तक स्थगित

व्हीलचेयर क्रिकेट सेंट्रल जोन लीग: मध्य प्रदेश को हराकर उत्तर प्रदेश बना नेशनल चैंपियन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment