Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्यस्वास्थ्य और फिटनेस

इंदौर के होटल में सुसाइड करने वाले आर्किटेक किस संकट में थे

भोपाल | मिंटो हॉल में काम कर चुके आर्किटेक्ट मिलिंद जुमड़े (46) के सुसाइड के बाद पार्थिव शरीर गुरुवार शाम इंदौर से भोपाल लाया गया। बताया जा रहा है कि मिलिंद सात-आठ महीनों से फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझ रहे थे। इसे लेकर लंबे समय से परेशान भी थे। वह लोगों से दूरी भी बनाए हुए थे। मिलिंद की भोपाल में अर्थ एसोसिएट्स के नाम से फर्म भी है। बता दें, फाइनेंशियल क्राइसिस के चलते मिलिंद ने भोपाल के रेस्टोरेंट एंड बार में करीब ढाई करोड़ के शेयर भी बेच दिए थे।

फंड की कमी को दूर करने मिलिंद ने भोपाल रेस्टोरेंट व बार मॉलिक्यूल से पत्नी प्रीति जुमड़े के शेयर भी बेचकर पार्टनरशिप खत्म कर दी थी। इसके अलावा, वह पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से परेशान थे। यह खुलासा मिलिंद जुमड़े सुसाइड मामले की शुरुआती पड़ताल में हुआ है। मिलिंद ने भोपाल में करीब दो साल पहले प्रीति जुमड़े के नाम से एक अन्य व्यापारी के साथ मॉलिक्यूल बार एंड रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी ली थी, लेकिन डेढ़ साल बाद ही पार्टनरशिप खत्म कर दी थी।

मॉलिक्यूल बार एंड रेस्टोरेंट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मिलिंद ने पार्टनरशिप खत्म करने 50 प्रतिशत शेयर बेच दिए थे। यह सभी शेयर प्रीति जुमड़े के नाम से थे। सूत्रों के मुताबिक मिलिंद ने यह शेयर करीब ढाई करोड़ रुपए में बेचे थे।

Related posts

दुबई में CM मोहन यादव का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, MP में होगा बड़ा निवेश

Jansamvad Express Digital

अब स्टेशन से ऑटो चलाना है तो देना होगा शुल्क : रेल डीआरएम का आदेश

Jansamvad Express Digital

“शतक : संघ के 100 वर्ष“ फिल्म  प्रत्येक नागरिक को देखना चाहिए: मुख्यमंत्री

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page