Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इजराइल का ईरान के एटमी रिएक्टर पर हमला : सेकड़ो ईरानियो की मौत शहरो को खाली करने का अलर्ट

  • इजराइल का ईरान के एटमी रिएक्टर पर हमला
  • शहर खाली करने का अलर्ट जारी
  • हमले में मरने वालो की संख्या बढ़ी अब तक  639 ईरानियों की मौत

इजराइल ने ईरान में अराक हेवी वॉटर रिएक्टर पर हमला कर दिया है। हमले के बाद हुए नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। कुछ घंटे पहले ही इजराइली सेना (IDF) ने अराक और खोंडब शहर के लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी थी।

अराक में हैवी वाटर रिएक्टर है। यह फैसिलिटी ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम का एक अहम हिस्सा है। इसके साथ ही अराक में बड़े पैमाने पर हथियारों का उत्पादन होता है।

इजराइल ने खोंडब में भी हमले की चेतावनी दे रखी है। खोंडब में भी IR-40 हैवी वाटर रिएक्टर है, जो ईरान के परमाणु कार्यक्रम का एक और अहम हिस्सा है। यह फैसिलिटी अराक से करीब 40 किलोमीटर दूर है। अराक की तरह इसे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निगरानी में रखा जाता है।

ईरान और इजराइल के बीच जंग सातवें दिन में पहुंच गई है। अब तक इजराइल के 24 लोग मारे गए हैं। वहीं, वॉशिंगटन स्थित एक ह्यूमन राइट्स ग्रुप ने दावा किया है कि ईरान में मौत का आंकड़ा अब 639 हो चुका है और 1329 लोग घायल हुए

Related posts

उज्जैन के 10 सेंटर पर आज हो रही MPPSC परीक्षा , कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की जा रही परीक्षा

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर सिडनी थंडर्स के नए कप्तान बने

Jansamvad Express Digital

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री का चयन बैठको में अटका : महायुती में सीएम चयन को लेकर अंतर कलह जारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page