Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयव्यवसाय

एअर इंडिया-स्पाइसजेट पर 30-30 लाख का जुर्माना:कोहरे के दौरान ट्रेंड पायलट्स की ड्यूटी नहीं लगाई थी

नई दिल्ली |  खराब मौसम में पायलट्स की ड्यूटी लगाने में लापरवाही बरतने को लेकर स्पाइसजेट और एअर इंडिया पर 30-30 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एसोसिएशन (DGCA) ने बुधवार (17 जनवरी) को दोनों एयरलाइंस के खिलाफ ये कार्रवाई की।

DGCA की तरफ से बताया गया कि दिसंबर 2023 में फ्लाइट्स के लेट, कैंसिल और डायवर्ट होने के डेटा का एनालिसिस किया गया था। इसमें पता चला कि कोहरे के कारण 25 से 28 दिसंबर के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 60 फ्लाइट्स लेट हुई थीं। इनमें सबसे ज्यादा एअर इंडिया और स्पाइसजेट की फ्लाइट्स थी।

जांच में पता चला कि एअर इंडिया और स्पाइसजेट ने खराब मौसम के बावजूद CAT-3 की ट्रेनिंग ले चुके पायलट को ड्यूटी पर नहीं लगाया गया था। दोनों एयरलाइंस ने विमान उड़ाने की जिम्मेदारी उन पायलट्स को सौंपी, जिनके पास CAT-3 की ट्रेनिंग नहीं थी। इसके कारण ज्यादातर फ्लाइट्स लेट और डायवर्ट हुईं।

CAT-3 यानी कैटेगरी-3 खराब मौसम में फ्लाइट्स की सुरक्षित लैंडिंग कराने का इंटरनेशनल स्टैंडर्ड है। इसमें एडवांस ऑटोपायलट, ग्राउंड इक्विपमेंट और प्रिसिशन इंस्ट्रूमेंट अप्रोच शामिल होता है, जिसकी मदद से कम विजिबिलिटी के दौरान फ्लाइट की लैंडिंग कराई जाती है।

Related posts

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का होगा महाकाल लोक के मूर्ति कलाकारों से संवाद: शहर में कई कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

Jansamvad Express Digital

आंजना पटेल समाज की बैठक संपन्न हुई

Jansamvad Express Digital

हजार से ज्यादा खिलाड़ी भोपाल में दिखाएंगे जलक्रीड़ा का रोमांच

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page