Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमंदसौरमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

एमपी : लोकसभा सीट बटवारे में उज्जैन के नेताओ का जोर , महेश दिलीप और अक्षय होंगे प्रत्याशी

उज्जैन | मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर जहा एक और भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है तो वही कांग्रेस ने अभी तक 29 में से 10 सीट पर ही अपने प्रत्याशी घोषित किये है हालाकि कांग्रेस 28 सीट पर ही चुनाव लड़ रही एक सीट खजुराहो पर कांग्रेस का समाजवादी पार्टी से समझोता है |
कांग्रेस की लिस्ट में देरी के पीछे बड़े नेताओ का चुनाव लड़ने से इंकार सामने आ रहा है तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की युवा और दूसरी पंक्ति के नेताओ को अवसर देना भी देखा जा रहा है |

मालवा क्षेत्र में कांग्रेस की तीन बड़ी लोकसभा उज्जैन इंदौर और मंदसौर में कांग्रेस ने उज्जैन के कई नेताओ पर विश्वास दिखाया है ,,उज्जैन में कांग्रेस तराना विधायक महेश परमार को अपना प्रत्याशी बनाने जा रही है तो वही इंदौर में भी इसबार उज्जैन की बडनगर निवासी कांग्रेस नेता अक्षय बम को अवसर देने जा रही है वही मंदसौर सीट पर नागदा खाचरोद से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रहे दिलीप गुर्जर का लगभग टिकिट पक्का माना जा रहा है | जबकि उज्जैन संभाग में ही आने वाली देवास सीट पर कांग्रेस ने उज्जैन की तराना से ही प्रत्याशी रहे राजेन्द्र मालवीय को प्रत्याशी घोषित कर दिया है वही रतलाम सीट पर कांतिलाल भूरिया का नाम तय माना जा रहा है |

Related posts

भोपाल इंडस्ट्री एरिया में फर्नीचर फेक्ट्री की आड़ में चल रहा था ड्रग कारोबार: 1800 करोड़ का माल जप्त

दो दिवसीय इंदौर उज्जैन दौरे पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह : उज्जैन में महाकाल दर्शन करेंगे सिंह

Jansamvad Express Digital

सावन का चोथा सोमवार आज : बाबा महाकाल की आज चोथी सवारी , मंत्री रावत और भूरिया होंगे सवारी में शामिल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page