Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस ने विधानसभा प्रत्याशी की सूचि रोकी , लोकसभा के विशेष सत्र पर कांग्रेस की नजर

भोपाल | आगामी दिनों में  मध्यप्रदेश में होने वाले  विधानसभा चुनाव को लेकर भलेही भाजपा ने और आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी हो लेकिन कांग्रेस इस जल्द बाजी से बचने का काम कर रही है , कांग्रेस ने आधे से ज्यादा सिट पर भलेही अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए है लेकिन अभी सूचि जारी नहीं की जाएगी ,यानी साफ़ है की  कांग्रेस फिलहाल उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं करेगी। उम्मीदवारों के नाम घोषित करने को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदल चुकी  है। इसके पीछे कई कारण सामने आ रहे हैं। इनमें मुख्य कारण संसद का अचानक बुलाया गया विशेष सत्र भी है ,और ED-IT की छापेमारी समेत कुछ और भी वजह हैं।

हालही में  भोपाल में कांग्रेस के मद्यप्रदेश  प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सदस्य अजय कुमार लल्लू और सप्तागिरि उलाका के साथ प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारियों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ 4 दिनों तक चर्चा की थी।

इसके बाद दिल्ली में मंगलवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई, जिसमें माना जा रहा था कि हारी हुई सीटों पर पहले उम्मीदवार घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुधवार को भी हुई। इसमें नेताओं से वन-टू-वन चर्चा की गई, लेकिन कांग्रेस ने कैंडडेट की लिस्ट जारी नहीं की।

कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया की लिस्टतेयार है कभी भी जारी की जा सकती है लेकिन संसद विशेष सत्र [पर नजर है ये ताना शाही लोग है कुछ भी कर सकते है |

Related posts

रामनवमी पर हुए हादसे में पीड़ित परिवार से मिलने इंदौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

Jansamvad Express Digital

भाजपा में जिला अध्यक्ष के बाद प्रदेशाध्यक्ष के नाम का होगा एलान ,जिला अध्यक्ष के एलान के बाद होगा प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव

उज्जैन में हुआ हरी हर मिलन : देर रात गोपाल मंदिर पहुचे महाकाल : अब स्रष्टि का भार भगवन विष्णु के पास

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page