Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

कैलाश विजयवर्गी बोले सिर्फ विधायक बनने नहीं आया , पार्टी देगी और भी बड़ी जिम्मेदारी

इंदौर | मध्यप्रदेश के  इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी बनाए गए बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ विधायक बनने नहीं आया हूं। पार्टी की ओर से मुझे बड़ी जवाबदारी मिलेगी। विजयवर्गीय बुधवार को इंदौर के बाणगंगा इलाके के कुम्हार खाड़ी में आयोजित लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा – ‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से बनने वाली है। मैं खाली विधायक बनने नहीं आया हूं। मुझे और भी कुछ बड़ी जवाबदारी मिलेगी पार्टी की ओर से। और जब बड़ी जवाबदारी मिलेगी तो बड़ा काम भी करूंगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमने विकास किया है और हम विकास करेंगे।’

विजयवर्गीय के इस बयान के बाद सियासी गलियारे में कई तरह की कयासबाजी शुरू हो गई है। इससे पहले विजयवर्गीय ने कहा था कि मेरी तो विधानसभा चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं है। लेकिन पार्टी का आदेश है, इसलिए लड़ रहा हूं।

Related posts

मध्यप्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट आज, लेखानुदान 12 फरवरी को; विपक्ष ने की हरदा हादसे पर चर्चा की मांग

जिला स्तरीय बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ : एसपी कलेक्टर रहे मोजूद

13 अक्टूबर से भारत दौरे पर रहेंगे मंगोलिया के राष्ट्रपति

Leave a Comment