Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागखेलमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

खेलो इंडिया में उज्जैन मलखंब टीम पहले पायदान पर पहुची , टीम को मिला गोल्ड

उज्जैन | मध्यप्रदेश के साथ ही उज्जैन शहर के लिए बड़ी ख़ुशी की खबर है ,  लखनऊ में आयोजित हो रहे  खेलों इंडिया स्पर्धा में विक्रम विश्वविद्यालय की बॉयस टीम ने मलखम्ब स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहले पायदान पर पहुंचकर गोल्ड मेडल अर्जित किया है। स्पर्धा में पूरे भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों से टीमों ने भाग लिया था। वहीं विक्रम विश्वविद्यालय की टीम में 12 खिलाडिय़ों का दल रवाना हुआ था। पहली बार विक्रम की टीम को गोल्ड मेडल मिलने पर विश्वविद्यालय में उत्साह है।

उत्तर प्रदेश के  लखनऊ में 24 मई से 3 जून तक होने जा रहे  खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में विक्रम विश्वविद्यालय के पुरूष खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में भारी उलटफेर करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर सावित्रीबाई फूले विश्वविद्यालय, पुणे तथा तृतीय स्थान पर मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई रहा।

खेलो इंडिया में प्रदर्शन देने गई  विश्वविद्यालय की पुरूष टीम में राजवीर पंवार, विश्नेश सुगंधी, दीपक गवली, कुंदन कछावा, सचिन गवली एवं हेमंत डोडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलों इंडिया में पहली बार 6 गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। वहीं महिला खिलाडिय़ों का दल प्रारंभिक मुकाबले में वरीयता बनाए हुए है। टीम के साथ प्रशिक्षक विक्रम एवं विश्वामित्र अवार्ड से अलंकृत डॉ. आशीष मेहता व विश्वामित्र अवार्ड के लिए नामित मोहनलाल बंबोरिया तथा प्रबंधक के रूप में प्रवेश यादव गए हुए है।

विश्व विद्यालय की टीम को गोल्ड मिलने पर कुलपति अखिलेश पांडे ने टीम को बधाई दी है |

Related posts

ईरान ने अमेरिका के 2 फाइटर जेट्स मार गिराए: साथ ही 2 रेस्क्यू हेलिकॉप्टर पर किया अटैक

कांग्रेस नेता जयराम रमेश के जिला कलेक्टरों को गृहमंत्री द्वारा धमकाने वाले मामले में चुनाव आयोग ने जवाब माँगा , कहा हमें लिस्ट थे कौन से कलेक्टरों को धमकाया

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी-शमिता शेट्टी ने किये बाबा महाकाल के दर्शन: शयन आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment