Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में आसमान में बादल से उछला न्यूनतम पारा, दिन में भी ठंड का अहसास

ग्वालियर में दो दिन पहले हुई रिमझिम बारिश के बाद सीजन का पहला कोहरा नजर आया है। हाइवे पर दृश्यता 500 मीटर रही है, जबकि शहरी क्षेत्र में कोहरा कम नजर आया और दृश्यता लगभग एक हजार मीटर रही है। दो दिन से आसमान में छाए बादल और दिन भर धूप-छाव की लुका छिपी के चलते रात को लगातार गिर रहे न्यूनतम तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है।

बुधवार तड़के न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दो दिन पहले यह तापमान 9.4 डिग्री पर था। बादल होने और धूप न निकलने से दिन में जरुर लोगों को हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो एक नया सिस्टम फिर सक्रिय हो रहा है। जिसके बाद हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Related posts

सिद्दू मुसवाला के फेंस होटल कारोबारी की मौत कई सवाल छोड़ गई ,आखिर क्यों मारी खुद को गोली

Jansamvad Express Digital

महाकाल के दर पर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल: पहली बार भस्म आरती में हुए शामिल; बोले- ‘बाबा का श्रृंगार देख आत्मा तृप्त हो गई, बयां नहीं कर सकता अनुभव’ 

Jansamvad Express Digital

सिंगरौली पुलिस की बड़ी सफलता: 36 घंटे में झारखंड से बरामद हुई 2 साल की बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment