Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

चुनावी रैली के दोरान अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप पर फायरिंग , कान पर लगी गोली

पेंसिल्वेनिया,अमेरिका |  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग हुई है। उनके दाएं कान पर गोली लगी है, लेकिन वो सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी भी दी जा चुकी है।

घटना भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह 4 बजे की है। तब अमेरिका में शनिवार के शाम करीब 6.30 बज रहे थे। ट्रंप अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के बटलर शहर में चुनावी रैली कर रहे थे।

ट्रम्प मंच पर आए उन्होंने बोलना शुरू किया- ‘टेक अ लुक एट वॉट हैपंड’…और फायरिंग की आवाज आनी शुरू हुई। चीख-पुकार मचती है, ट्रम्प चौंकते हुए दायां हाथ कान पर रखते हैं और झुक जाते हैं।

इस बीच सुरक्षा गार्ड घेरा बना लेते हैं। ट्रम्प खड़े होते हैं, कान और खून से सने चेहरे के साथ दाईं मुट्‌ठी भींचते हुए कुछ कहने की कोशिश करते हैं। फिर गार्ड उन्हें घेरे में लेते हुए कार में लेकर निकल जाते हैं।

गोलीबारी में रैली में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हुई है। 2 गंभीर रूप से घायल हैं। पेंसिल्वेनिया पुलिस ने बताया कि ट्रम्प पर करीब 400 फीट दूर मौजूद इमारत की छत से फायरिंग की गई। AR-15 राइफल से 8 राउंड गोलियां चलाई गईं। पहले राउंड में 3 और दूसरे राउंड में 5 गोलियां चलीं। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध शूटर मारा गया है। उसकी उम्र 20 साल थी। अब तक हमले के मकसद की जानकारी नहीं है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक ट्रम्प पर AR-15 एसॉल्ट राइफल से हमला हुआ है।अमेरिका में 18 साल के बाद कोई भी शख्स गन और राफइल खरीद सकता है।

रॉयटर्स के मुताबिक इस साल फरवरी में डोनाल्ड ट्रम्प ने गन लॉबी को सपोर्ट किया था। एक रैली के दौरान उन्होंने कहा था कि अगर वो राष्ट्रपति बनते हैं तो गन पर लगाए गए बाइडेन प्रशासन के बैन को हटा देंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह फोटो , फोटो में दिख रहा सख्स को बताया जा रहा ट्रंप का हमलावर

पुलिस ने बताया कि ट्रम्प पर फायरिंग करने वाले का नाम मैथ्यू क्रुक्स है। 20 साल के क्रुक्स के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हैं। हालांकि अब तक अमेरिकी पुलिस या FBI ने इन फोटो-वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

Related posts

इंदौर के सराफा बाजार पहुचे केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल , कैलाश विजयवर्गीय के लिए बनाया चुनावी माहोल

सिरफिरे आशिक ने दवा बाजार में युवती पर 47 सेकंड में किए 14 वार, हालत गंभीर

मध्यप्रदेश में तेज गर्मी की शुरुवात कई जिलो में गर्मी का असर शुरू

Leave a Comment